Mystery News: पुलिस कस्टडी से 2000 लीटर ‘माल’ रहस्यमयी तरीके से गायब, खाकी की अजीबोगरीब थ्योरी सुनकर चकरा जाएगा सिर

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज से सामने आई खबर जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. इस स्क्रिप्ट में कोई हीरो नहीं है, बल्कि एक पीड़ित है जो सिस्टम की ‘जादुई’ थ्योरी से हैरान-परेशान है. मामला मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र की पिपराही चौकी का है. यहां पुलिस की कस्टडी में रखा 2000 लीटर डीजल रहस्यमय ढंग से “गायब” हो गया. लेकिन यह कहानी सिर्फ एक चोरी की नहीं, बल्कि सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाली पूरी पटकथा बन चुकी है ओर पीड़ित दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है.

दरअसल, यह कहानी की शुरुआत साल 2022 से होती है, जब स्थानीय निवासी सुमित गुप्ता की पिकअप गाड़ी को पुलिस ने अवैध डीजल परिवहन के आरोप में जब्त किया था. वाहन में करीब 2000 लीटर डीजल भरा हुआ था. मामला आगे बढ़ा और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कलेक्टर कोर्ट तक पहुंचा. लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुमित ने हार नहीं मानी और अदालत के आदेश पर 1.81 लाख रुपये का जुर्माना भी जमा कर दिया. उसे भरोसा था कि अब उसकी गाड़ी और उसमें रखा डीजल वापस मिल जाएगा.

जब सुमित अपनी गाड़ी लेने चौकी पहुंचा, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गया. टैंकर का ताला जस का तस बंद था, लेकिन अंदर एक बूंद डीजल नहीं बचा था. यानी ताला सलामत, लेकिन माल साफ. जब इस बारे में पुलिस से जवाब मांगा गया, तो जो दलील सामने आई उसने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया. कहा गया डीजल उड़ गया. अब सवाल यही है कि क्या वाकई 2000 लीटर डीजल हवा में उड़ सकता है या फिर यह चोर-पुलिस के खेल की एक और कहानी है, जहां जिम्मेदारी से बचने के लिए अजीबोगरीब तर्क दिए जाते हैं.

जुर्माना भरा फिर भी खाली मिला टैंकर

पीड़ित सुमित गुप्ता का कहना है कि उसने नियमों के तहत जुर्माना भरा, लेकिन बदले में उसे खाली टैंकर मिला. इतना ही नहीं, अब उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है. यानी नुकसान भी उसका और दबाव भी उसी पर. इस पूरे मामले के सुर्खियों में आने के बाद विभाग में खलबली मची है. मऊगंज एसडीओपी सची पाठक ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह देखा जा रहा है कि डीजल किन परिस्थितियों में जब्त हुआ था और गायब होने की असली वजह क्या है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

न पैसे बचे और न ही डीजल

फिलहाल न्याय की उम्मीद में बैठे सुमित गुप्ता के पास अब न तो पैसे बचे हैं और न ही डीजल. उनके पास सिर्फ सिस्टम के दिए हुए वो तर्क हैं, जो किसी के भी गले नहीं उतर रहे. लेकिन तब तक, सुमित गुप्ता जैसे लोग न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर हैं. एक तरफ आर्थिक नुकसान, दूसरी तरफ सिस्टम से जूझने की मजबूरी यह पूरा मामला कहीं न कहीं कानून व्यवस्था और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. अब देखना यह है कि उड़ा हुआ डीजल आखिर कागजों में ही मिलता है या हकीकत में भी किसी जिम्मेदार तक पहुंचता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhattisgarh Delimitation: परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप     |     Caste Census Demand: जातिगत जनगणना के लिए ओबीसी महासभा का हल्लाबोल, ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन     |     Chhattisgarh Forest News: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में घुसे अतिक्रमणकारी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लोग गिरफ्तार     |     Barnawapara Wildlife Sanctuary: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा में काले हिरणों का पुनर्जन्म, विलुप्ति की कगार से 200 तक पहुंची संख्या     |     Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग     |     Teejan Bai Health Update: पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की     |     MP Assembly Special Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने घेराबंदी के लिए बनाई रणनीति     |     MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण लू का कहर, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें नई टाइमिंग     |     उज्जैन जिले में खेत में मिली किसान की जलती हुई लाश, नरवाई जलाने पहुंचा था     |     Gwalior News: ग्वालियर में मुश्किल में दिल के मरीज, सरकारी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में लटका ताला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें