Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रेम कहानी का भंडाफोड़

Narsinghpur News: मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद खौफनाक वारदात में हुआ. नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने पुराने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर फेसबुक फ्रेंड बने दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने खून साफ किया, शव के हाथ-पैर बांधे, मुंह पर टेप लगाया और बोरी में भरकर करीब 200 किलोमीटर दूर रायसेन जिले में पुल के नीचे फेंक दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रायसेन पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी 32 वर्षीय वीरू उर्फ पप्पू जाट के रूप में हुई है. वीरू का नरसिंहपुर जिले की रहने वाली रीना किरार से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था. दोनों के बीच फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाईक ओर कमेंट करने पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. वीरू कई बार राजस्थान से मध्य प्रदेश आकर रीना से मिलता था. लेकिन यही रिश्ता उसकी मौत की वजह बन गया.

पुलिस जांच में सामने आया कि रीना किरार को सोशल मीडिया पर रील बनाने और तस्वीरें पोस्ट करने का बेहद शौक था. करीब तीन साल पहले वीरू जाट ने उसकी तस्वीरों पर लगातार लाइक और कमेंट करना शुरू किया. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता गहराता चला गया. वीरू अक्सर राजस्थान से साईंखेड़ा पहुंचकर रीना से मिलता था. इस दौरान रीना का पुराना प्रेमी अरुण पटेल भी उसके संपर्क में था. पुलिस के अनुसार, अरुण रिश्ते में रीना का मौसी का लड़का बताया जा रहा है. वह लंबे समय से रीना के साथ जुड़ा हुआ था और उसके घर का खर्च भी उठाता था. इतना ही नहीं, उसने रीना को महंगी एसयूवी और सोने के जेवर तक उसी ने दिलाए थे.

रीना और अरुण में होने लगी लड़ाई

वीरू का रीना के घर आना-जाना अरुण को नागवार गुजरने लगा. पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार वाद विवाद हुआ. करीब दो साल पहले मामला थाने तक भी पहुंचा था. इसके बाद अरुण और रीना ने वीरू को रास्ते से हटाने की साजिश रची. योजना के तहत रीना ने वीरू को फोन कर साईंखेड़ा बुलाया. 29 अप्रैल को वीरू राजस्थान से रीना के घर पहुंचा. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि जिस महिला से मिलने वह 900 किलोमीटर दूर आया है वही उसकी मौत की वजह बनने वाली है.

बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ वार

पुलिस पूछताछ में रीना ने खुलासा किया कि वारदात वाले दिन अरुण पटेल और उसका साथी हरनाम किरार पहले से घर के अंदर मौजूद थे. जैसे ही वीरू घर में दाखिल हुआ तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि वीरू पर बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ वार किए गए. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने घर में फैला खून साफ किया ताकि किसी को शक न हो सके. इसके बाद शव के हाथ-पैर बांधे गए, मुंह पर टेप लगाया गया और लाश को बोरी में भर दिया गया. फिर शव को कार की डिक्की में रखकर आरोपी नरसिंहपुर से रायसेन जिले की ओर निकल गए.

पुलिस के अनुसार, आरोपी शव को रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के पास टेडिया पुल तक लेकर पहुंचे. यहां पुल के नीचे करीब 40 फीट गहरी खाई में बोरी फेंक दी गई, ताकि शव जल्दी बरामद न हो और पुलिस को गुमराह किया जा सके. शव फेंकने के बाद तीनों आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले बाड़ी से इटारसी पहुंचे, फिर वहां से मुंबई के कल्याण इलाके में छिपे रहे. इसके बाद वे इंदौर और उज्जैन भोपाल रतलाम में भी घूमते रहे ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके.

बोरे में बंद था वीरू का शव

रायसेन पुलिस को टेडिया पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. शव बोरी में बंद था और उसकी हालत देखकर पुलिस को हत्या की आशंका हुई. क्योंकि टेप से मुंह चिपका हुआ था वही रस्सी से हाथ पैर बंधे हुए थे इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली. साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को रीना, अरुण और हरनाम पर शक हुआ. रायसेन एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस टीम ने उज्जैन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पूरा जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और शव ले जाने वाली कार भी बरामद कर ली है. पुलिस का कहना है कि हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध थी. आरोपियों ने पहले से तय कर लिया था कि वीरू को घर बुलाकर मारना है और शव को दूसरे जिले में फेंकना है ताकि जांच भटक जाए. एसपी ने बताया कि अरुण पटेल रीना को पूरी तरह अपना मानता था और वीरू का उसके जीवन में आना उसे बर्दाश्त नहीं था. इसी रंजिश में उसने रीना के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों की मौत     |     Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू     |     अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार     |     हड़कंप! मदरसे में चल रहा था ‘Made In Pakistan’ पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट     |     Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप     |     Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रेम कहानी का भंडाफोड़     |     Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेगी राहत     |     Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत     |     Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर ‘सौरभ सिंह’ बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलिंग का भंडाफोड़     |     Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकारी दबा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें