Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेगी राहत

Noida News: नोएडा के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे डीएससी रोड और भंगेल एलिवेटेड रोड के आसपास अभी यातायात कुछ हद तक आसान हो गया है. नोएडा प्राधिकरण ने यहां सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ हटाने का काम शुरू किया है, जिसके बाद सेक्टर- 41 आगाहपुर से लेकर NSEZ तक का सफर काफी तेज हो गया. जो दूरी पहले 30 से 40 मिनट तक में तय होती थी अब वही सफर 8 से 10 मिनट में पूरा हो रहा है.

हालांकि, राहत के बावजूद कई जगहों पर अभी भी जाम की बड़ी समस्या बनी हुई है, जिस पर काम अभी किया जाना बाकी है. जानकारी के मुताबिक, नोएडा के दादरी सूरजपुर छलेरा डीएससी रोड पर बना भंगेल एलिवेटेड रोड शहर की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है. यह एलिवेटेड रोड सेक्टर- 41 आगाहपुर से शुरू होकर फेज- 2 के गंदे नाले तक जाता है.

करीब 5.5 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 600 करोड रुपए की लागत आई है. इस रोड को शुरू करने का मकसद डीएससी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना था. लेकिन रोड शुरू होने के बाद भी कुछ तकनीकी खामियों और गलत ट्रैफिक मूवमेंट की वजह से वाहन चालक रोजाना जाम में फंस रहे थे.

प्राधिकरण ने क्या किया बदलाव?

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार जाम के पीछे दो बड़ी वजह सामने आई थी. पहली वजह थी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले सड़क के एक तरफ बना फुटपाथ और दूसरी तरफ डिवाइडर इससे सड़क संकरी हो रही थी और वाहनों की गति धीमी पड़ रही थी. दूसरी सबसे बड़ी वजह थी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले बना यू टर्न. सेक्टर- 42, सेक्टर- 45 सदरपुर और आसपास के इलाकों से आने वाले वाहन इसी यूटर्न का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग जाती थी.

करीब 5.5 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर लगभग 600 करोड रुपए की लागत आई है. इस रोड को शुरू करने का मकसद डीएससी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत दिलाना था. लेकिन रोड शुरू होने के बाद भी कुछ तकनीकी खामियों और गलत ट्रैफिक मूवमेंट की वजह से वाहन चालक रोजाना जाम में फंस रहे थे.

प्राधिकरण ने क्या किया बदलाव?

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार जाम के पीछे दो बड़ी वजह सामने आई थी. पहली वजह थी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले सड़क के एक तरफ बना फुटपाथ और दूसरी तरफ डिवाइडर इससे सड़क संकरी हो रही थी और वाहनों की गति धीमी पड़ रही थी. दूसरी सबसे बड़ी वजह थी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले बना यू टर्न. सेक्टर- 42, सेक्टर- 45 सदरपुर और आसपास के इलाकों से आने वाले वाहन इसी यूटर्न का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग जाती थी.

सुबह और शाम के पीक आवर में यह हालत इतनी खराब हो जाते थे कि लोग कई किलोमीटर लंबे जाम में फंस जाते थे. लगातार शिकायतों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने रविवार को यहां सुधार कार्य शुरू किया. अगाहपुर की तरफ से बने फुटपाथ को कुछ हिस्सों में तोड़ दिया गया है, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ गई है. अब एलिवेटेड रोड के नीचे से सीधे सेक्टर- 49 चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन आसानी से निकल पा रहे हैं. इससे ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है और एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले लोगों को भी राहत मिली है. प्राधिकरण का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही बेहतर होगी और जाम में कमी आएगी.

किन इलाकों को मिला सीधा फायदा?

हालांकि, सड़क चौड़ीकरण के बाद कुछ राहत जरूर मिली है. लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. एलिवेटेड रोड से नीचे उतरते ही फेज- 2 के गंदे नाले के पास अभी भी भारी जाम लग रहा है. यहां कई वाहन चालक गलत दिशा यानी रॉन्ग साइड में आते हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक पूरी तरह अवस्थित हो जाता है. ट्रैफिक पुलिस और प्राधिकरण अभी तक इस हिस्से के लिए कोई स्थानीय समाधान तैयार नहीं कर पाए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां ट्रैफिक सिग्नल बारगेटिंग और सख्त निगरानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में फिर वही हालत बन सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर भंगेल एलिवेटेड रोड बनने से नोएडा के कई सेक्टर और इलाकों को सीधा फायदा मिला है. इन सेक्टर में 41,49 50,51 82,101 106, 110 बरौला सलारपुर और भंगेल जैसे इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पहले ऑफिस टाइम में घर से निकलना किसी बड़ी चुनौती से काम नहीं था. डीएससी रोड पर घंटों जाम लग रहा था, लेकिन अब यात्रा पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज     |     फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या     |     बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाकों में बनेंगे वाटर इंजेक्शन वेल     |     हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर BJP का पलटवार तय     |     सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था लापता     |     हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना माइक्रो प्लान     |     जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गांधी ने उठाया मामला     |     हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खेप     |     पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिलेगा कमरा, गांव छोड़ने का फरमान     |     कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशाना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें