MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 5, 2026 मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को होने जा रही है। बैठक में किसानों के लिए सरकार अहम निर्णय ले सकती है। इस दौरान किसानों को दलहनी फसलों पर बोनस देने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसके अलावा अन्य कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। यह भी पढ़ें MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन… May 5, 2026 Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर;… May 5, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दलहनी फसलों पर बोनस देने से जुड़ा प्रस्ताव रखा जा सकता है। दरअसल, सरकार का उद्देश्य प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश में अग्रणी बनाना है। इसी दिशा में किसानों को आर्थिक रूप से प्रोत्साहन देने के लिए बोनस योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास और लोक निर्माण विभाग की कुछ योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है। Share