उमर अब्दुल्ला का मास्टरस्ट्रोक! ‘वोट चोरी’ विवाद से किनारा किया, बोले- इंडिया गठबंधन को इस मुद्दे में न घसीटें, जानें उनके बयान का सियासी मतलब

एक तरफ कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है, तो वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस मुद्दे से खुद को अलग कर लिया है. सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वोट चोरी’ कांग्रेस का मुद्दा है और इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

मुख्यमंत्री उमर का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक वोट चोरी के मुद्दे पर सत्ता को घेर रही है. उमर साफ कह दिया कि वोट चोरी का मुद्दा कांग्रेस का है और इंडिया गठबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि हर राजनीतिक दल को अपना एजेंडा तय करने की आजादी है.

‘वोट चोरी और SIR कांग्रेस का मुद्दा है’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट चोरी और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है, ऐसे में हम उन्हें कुछ कहने वाले कौन होते हैं. उमर की नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन में एक घटक है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है.

वोट चोरी पर दिल्ली में कांग्रेस की रैली

बीते रविवार को ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर रैली की थी. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी , प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे. रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी सत्ताधारी पार्टी के डीएनए में है और उसके नेता गद्दार हैं जो लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश रच रहे हैं. कांग्रेंस ने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता से हटाया जाना चाहिए. कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ करीब छह करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए हैं और वह इन्हें भारत के राष्ट्रपति को सौंपेगी.

‘वोट चोरी करने वाले गद्दार’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कहा कि वोट चोरी करने वाले गद्दार हैं और इन्हें सत्ता से हटाना होगा ताकि वोट के अधिकार और संविधान को बचाया जा सके. उन्होंने ये दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस और मनुस्मृति की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं जिससे देश खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश को बचाना है, वोटों को सुरक्षित रखना है, संविधान को बचाना है तो लोगों को कांग्रेस एवं राहुल गांधी के साथ खड़ा होना होगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें     |     सतना में ‘पिज्जा’ खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का जुर्माना     |     ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!     |     ‘कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं…’ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज?     |     खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख     |     बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी रूह!     |     जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना     |     श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला राज!     |     संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई     |     Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें