J&K Political Updates: खामेनेई के निधन से महबूबा मुफ्ती दुखी, मुस्लिम देशों पर उठाया सवाल; उमर अब्दुल्ला का भी बयान

इजराइल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. उनके साथ-साथ परिवार के कई लोग भी मारे गए हैं. अमेरिका और इजराइल की तरफ से अभी भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. ईरान भी लगातार पलटवार कर रहा है. खोमेनेई की मौत पर भारतीय नेताओं ने भी दुख जाहिर किया है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मैं सभी समुदायों से अपील करता कि शांति बनाए रखें.

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मैं ईरान में तेजी से बदल रहे हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता हूं, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या की खबर भी शामिल है. मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें, संयम बरतें और किसी भी ऐसे कदम से बचें जो तनाव या अशांति को बढ़ा सकता हो.

विदेश मंत्रालय के संपर्क में जम्मू-कश्मीर सरकार- सीएम उमर

सीएम ने आगे लिखा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में शोक मना रहे लोगों को शांतिपूर्वक दुख व्यक्त करने की अनुमति मिले. पुलिस और प्रशासन को अत्यंत संयम बरतना चाहिए और बल प्रयोग या कड़े प्रतिबंधात्मक कदमों से बचना चाहिए.

आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय में है, ताकि ईरान में मौजूद जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर छात्रों, की सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित की जा सके.

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज का दिन इतिहास में एक बेहद दुखद और शर्मनाक मोड़ के रूप में दर्ज हो रहा है, जब इजराइल और अमेरिका ईरान के प्रिय नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई की हत्या पर खुशी जता रहे हैं. इससे भी ज्यादा शर्मनाक और चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ मुस्लिम देशों ने खुलकर या परोक्ष रूप से इसका समर्थन किया और अंतरात्मा की आवाज़ के बजाय सुविधा और स्वार्थ को चुना है.

उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह बनेगा कि किसने न्याय के लिए आवाज उठाई और किसने अत्याचार का साथ दिया. ईरान की जनता के साथ हमारी दुआएं हैं. अल्लाह उन्हें शक्ति प्रदान करे और अत्याचार व अन्याय की ताकतों पर विजय दे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाकों में बनेंगे वाटर इंजेक्शन वेल     |     हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर BJP का पलटवार तय     |     सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था लापता     |     हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना माइक्रो प्लान     |     जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गांधी ने उठाया मामला     |     हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खेप     |     पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिलेगा कमरा, गांव छोड़ने का फरमान     |     कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशाना     |     हरियाणा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में 5% फ्लू मरीजों और गंभीर सांस रोगियों की होगी अनिवार्य जांच     |     पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव मार्च में पुलिस से झड़प     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें