Jharkhand Crime: सोयको में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पहाड़ी पर मिला अज्ञात युवक का शव

रांची/खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले के सोयको थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. एक ओर जहां दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

पहली घटना सायको थाना क्षेत्र की है. जहां एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया. पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बिना देरी किए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्राथमिक जांच तेजी से पूरी की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

वहीं, दूसरी घटना बलंगा नदी के पहाड़ी इलाके से जुड़ी है, जहां एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बुद्धदेव मुंडा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई और शव को चट्टानों के बीच छिपाने की कोशिश की गई.

पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई होगी. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर होगी चर्चा     |     Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में जुटी पुलिस     |     Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज     |     Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले चेहरे     |     UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी     |     Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भावुक     |     Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिलेगी राहत     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |     Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें