Iran-Israel War Alert: झारखंड में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर; जानें क्यों बढ़ाई गई चौकसी

रांची: इजरायल-अमेरिका और ईरान का युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है. इस वजह से एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर हर तरफ अफरा तफरी मचा हुआ है. झारखंड में भी गैस पेट्रोल और डीजल को लेकर परिस्थितियां विषम बनी हुई हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय के द्वारा पत्र में बताया गया है कि विभिन्न देशों के बीच में हो रहे युद्ध के कारण संभावित विधि-व्यवस्था की समस्या पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है.

क्या है पुलिस मुख्यालय के पत्र

झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखे हैं. जिसमें कहा गया है कि वे सभी अवगत हैं कि विगत कुछ दिनों से विभिन्न देशों के बीच युद्ध हो रहे हैं. जिसके कारण लोगों में पेट्रोल, डीजल और LPG को लेकर भय का माहौल उत्पन्न होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. साथ ही विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना है. उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए कई निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने की बात कही है.

  1. पेट्रोल, डीजल और LPG गैस की अनावश्यक जमाखोरी कालाबाजारी पर आवश्यक निगरानी और कालाबजारी कर रहे लोगों पर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें.
  2. Retailers, Distributors और वैध भंडार की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए.
  3. भ्रामक समाचार/अफवाह फैलाने वालों पर सतत निगरानी रखे और अफवाह फैलाने वालों पर आवश्यक कानूनी कारवाई करें.
  4. खुदरा विक्रेता गोदाम पर CCTV से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए, साथ ही Monitoring किया जाए.
  5. विधि-व्यवस्था सधारण हेतु आवश्यकता अनुसार BNSS की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाए.
  6. विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर प्रतिदिन थाना स्तर से DG Control को सूचित किया जाए.
  7. जिला स्तर पर उपायुक्त और अन्य संबंधित पदाधिकारी से समंवय स्थापित कर विधि-व्यवस्था बनाए रखेंगे.
  8. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखेंगे, फेक न्यूज चलाने वाले पर तत्काल विधि-सम्मत करवाई सुनिश्चित करें.
  9. जिला स्तर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी से संपर्क स्थापित कर फेक न्यूज के प्रकाशन पर रोक लगाए.
  10. पेट्रोलियम पदार्थ के परिवहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

इसके अलावा सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को जारी किए गए पत्र में कई निर्देश दिए गए हैं. पुलिस मुख्यालय के द्वारा निर्देश दिया गया है कि ऊपर दिए गए सभी बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखे. साथ ही आवश्यक होने पर सुरक्षात्मक और विधि-सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें