Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG से 4 एजेंट गिरफ्तार

 ग्वालियर। ग्वालियर के पाश इलाके सिटी सेंटर में क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में म्यूल खातों के जरिये साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले चार शातिर एजेंट रुके हुए थे। यहां से इन्हें पकड़ा गया है। इन चारों एजेंट के तार पाकिस्तान में बैठे सरगना से जुड़े हैं। पाकिस्तान से ही यह पूरा नेटवर्क आपरेट हो रहा है। चारों एजेंटों से क्राइम ब्रांच की टीम बारीकी से पूछताछ कर रही है।

म्यूल खातों के खिलाफ मप्र में चल रहा है बड़ा आपरेशन

म्यूल खातों के खिलाफ पूरे मध्यप्रदेश में बड़ा आपरेशन चल रहा है। इसी क्रम में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने क्राइम ब्रांच की टीम को टास्क दिया था। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश विहार स्थित होटल के एक कमरे में चार एजेंट रुके हुए हैं। यह होटल के कमरे से ही साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क आपरेट कर रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे होटल के कमरे में दबिश दी। यहां चारों एजेंट पकड़े गए।

एक आरोपित राजस्थान के धौलपुर, एक मुरैना और दो ग्वालियर के रहने वाले हैं। इनके पास से सैंकड़ों एटीएम कार्ड, पासबुक, और अन्य खातों की जानकारी मिली है। जब इनका मोबाइल क्राइम ब्रांच की टीम ने खंगाला तो टीम भी चौंक गई। इसमें पाकिस्तान के कंट्री कोड वाले नंबर से ही म्यूल खातों का नेटवर्क आपरेट हो रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

पाकिस्तान में बैठा सरगना…बड़े भैया के नाम से नंबर: इन चारों को पाकिस्तान के नंबर से आने वाले काल से ही सारे निर्देश मिलते थे। यह नंबर बड़े भैया के नाम से इनके मोबाइल में सेव है।

कैसे करते थे रुपये की हेराफेरी: म्यूल खातों में जो ठगी की रकम आती थी, उसकी जानकारी बड़े भैया नाम से सेव नंबर से सूचना आती थी। कितनी रकम आएगी, कब निकालनी है। यह सब वहीं से निर्देश मिलते थे। इसके बाद यह पैसा खुद एटीएम बूथ से जाकर निकाल लेते थे। फिर दूसरे एजेंट को देते थे। इसके बाद यह पैसा क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिये विदेश पहुंच जाता था।

एससपी धर्मवीर सिंह ने कहा… होटल में दबिश देकर चार एजेंट पकड़े हैं। म्यूल खातों का इंटरनेशनल नेटवर्क पकड़ा गया है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Indore Siyaganj Fraud: इंदौर के सियागंज में 6.5 करोड़ की बड़ी ठगी; शकर व्यापारियों को चूना लगाने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार     |     Indore Crime News: इंदौर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग; प्रेमिका के घर चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी के भाई ने किया अगवा     |     MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में बड़े बदलाव की तैयारी; महापौर की तर्ज पर होगा सरपंच का चुनाव, जानें नया नियम     |     Indore Sarafa Bazar: इंदौर सराफा बाजार में मुनाफावसूली से लुढ़के दाम; सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें आज के भाव     |     Indore Water Crisis: जल संकट पर निगम सख्त; इंदौर में 52 निजी हाइड्रेंट चिह्नित, अब फ्री में भरे जाएंगे सरकारी टैंकर     |     Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG से 4 एजेंट गिरफ्तार     |     MP Vrindavan Gram Yojana: ग्वालियर के इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर; कृषि और पशुपालन से समृद्ध होंगे किसान     |     MP-Bengal News: सीएम मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; कहा- “बंगाल में सुशासन और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत”     |     Mahanaryaman Scindia : महाआर्यमन सिंधिया के स्टार्टअप Ethara AI की बड़ी कामयाबी; Amazon (AWS) के साथ मिलाया हाथ     |     Historic Day for Bengal: ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी में 5 मंत्रियों के साथ ली शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें