Indore Crime News: इंदौर में फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग; प्रेमिका के घर चल रही थी शादी की तैयारी, प्रेमी के भाई ने किया अगवा मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 9, 2026 इंदौर। नायता मुंडला में रहने वाले युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। उसने प्रेमिका से शादी से इनकार कर दिया था। युवती ने स्वजन को बताया और उसका भाई युवक को जबरदस्ती लेकर चला गया। पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर ले लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। क्या है मामला बाणगंगा पुलिस के अनुसार अपहरण नायता मुंडला निवासी फिरौज पटेल का हुआ था। फिरौज का उज्जैन की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों में शादी की बात भी चल रही थी। इसी बात को लेकर फिरौज और युवती के स्वजन ने बैठक आयोजित की थी। लेकिन फिरौज समय पर नहीं पहुंचा और युवती का भाई भावेश शक कर बैठा। Share