Indore Siyaganj Fraud: इंदौर के सियागंज में 6.5 करोड़ की बड़ी ठगी; शकर व्यापारियों को चूना लगाने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार
इंदौर। साढ़े छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार कन्फेक्शनरी कारोबारी विजय जैसवानी और उसके भतीजे तरुण जैसवानी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। आरोपित रसूख और दबाव प्रभाव के कारण शिकायत जांच दबवा देता था। शिकायकर्ताओं को नेताओं और अफसरों के नाम से धमकाता था। पुलिस मामले में विजय के भाई संजय की भूमिका भी जांच रही है।
डीसीपी(अपराध)राजेश त्रिपाठी के मुताबिक बसंत विहार(सेक्टर-ए) निवासी विजय पुत्र अर्जुनदास जैसवानी और तरुण पुत्र संजय जैसवानी को 6 करोड़ 54 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित केमको च्यू फूड प्रा.लि.,खालसा न्यूट्रिशियन इंडिया,जीआरवी बिस्किट और सकाना भारत टाय कैंडी के नाम से कारोबार करते है और उनके खिलाफ जया आडवाणी(खुशी इंटरप्राइसेस),कैलाश आडवाणी(प्रदीप ट्रेडर्स),धर्मेंद्र आडवाणी(गोपालदास एंड संस),दिव्या जैन(आकाश इंटरप्राइजेस),अमन जैन(जेएनपी),राकेश जैन(जैन ट्रेडिंग कंपनी),ओमेश कुमार(राधा कृष्णा ट्रेडर्स)अभिलाष साहू(सद्गुरु इंटरप्राइजेस),