Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेगी सरकार?

तमिलनाडु में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) सरकार बनाने का लगातार प्रयास कर रही है. इस बार शायद उनका ये प्रयास सफल होता दिख रहा है. दरअसल, इस बार विदुतलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M), IUML के बाद अब VCK का समर्थन भी मिल गया है, जिससे इनकी संख्या 121 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है.

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के TVK को सपोर्ट देने के बाद एक्टर विजय के समर्थकों में खुशी की लहर है. इसी के साथ VCK के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने TVK लीडर आधव अर्जुन को ऑफिशियल कन्फर्मेशन लेटर सौंप दिया है. दोनों ही नेताओं ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है. इसके साथ ही विजय की सरकार गठन में आ रही बाधाएं दूर हो गई हैं. अब विजय की पार्टी आसानी से राज्य में अपनी सरकार बना सकेगी.

थिरुमावलवन से मुलाकात के बाद VCK का ऐलान

हाल ही में, TVK नेताओं ने थिरुमावलवन से मुलाकात कर बातचीत की. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद ही VCK ने TVK को समर्थन देने की घोषणा करते हुए लेटर जारी कर दिया. विश्लेषकों का मानना ​​है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष के चलते दोनों दल नजदीक आए हैं.

दलित और बहुजन वोट बैंक वाली VCK का समर्थन विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इससे राज्य में एक अलग तरह की राजनीति देखने को मिलेगी.

जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में TVK का जश्न

वहीं विजय की पार्टी TVK को पहले ही कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो चुका है. उसके पास वीसीके के नवीनतम निर्णय के बाद कुल 119 विधायकों की संख्या है. सरकार गठन के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े को पार करने के बाद राज्य भर में टीवीके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं.

माना जा रहा है कि विजय जल्द ही समर्थन पत्रों के साथ विधानसभा जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे.

जानें TVK और समर्थन देने वाली पार्टियों के पास कितनी सीटें

  1. TVK – 108 सीटें (प्रभावी संख्या 107 है)
  2. कांग्रेस – 5 सीटें
  3. CPI – 2 सीटें
  4. CPI (M) – 2 सीटें
  5. VCK – 2 सीटें
  6. IUML – 2 सीटें

कुल TVK+ : 121 सीटें (इसमें विजय द्वारा जीती गई दो सीटें भी शामिल हैं). बहुमत के लिए 118 सीटें होना जरूरी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया बड़ा संदेश!     |     Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के साथ की बड़ी छापेमारी     |     Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर लटकाया, इलाके में दहशत     |     Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार, मंत्रालय की फर्जी आईडी बरामद     |     Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात     |     Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत से मचा हड़कंप     |     Mamata Banerjee News: “मैं खुद एक वकील हूं…”— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जंग का किया ऐलान     |     Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात     |     Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेगी सरकार?     |     Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें