ग्रेटर नोएडा मर्डर केस: नितिन की हत्या में पड़ोसी ने ही रची थी साजिश? पुलिस के खुलासे से उड़े होश!

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में नितिन नागर की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि साल 2024 में विनय नामक युवक की हत्या का बदला लेने के लिए इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची गई थी. नितिन को गोली मारने के बाद आरोपियों ने उसका गला भी रेत दिया था. हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ‘बदला पूरा हुआ’ इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया.

पुलिस के अनुसार, मृतक नितिन नागर ने ही 2024 में विनय की हत्या की थी, जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था. उसी घटना का बदला लेने के लिए विनय के भाई और उसके मामा राजेश ने मिलकर नितिन की हत्या की साजिश रची. जांच में सामने आया है कि बदले की यह योजना करीब दो साल पहले ही बना ली गई थी, लेकिन आरोपी सही मौके की तलाश में थे. नितिन के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हत्या की योजना को अमलीजामा पहनाया.

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि नितिन और विनय दोनों गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लाइटिंग का काम करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़े हुए थे. शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दुश्मनी में बदल गया. इसी रंजिश ने पहले विनय और फिर नितिन की हत्या जैसी घटनाओं को जन्म दिया.

पड़ोसी कर रहा था रेकी

जांच के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने नितिन की गतिविधियों की रेकी की थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति नितिन पर नजर रख रहा था और उसकी हर गतिविधि की जानकारी बाकी आरोपियों तक पहुंचा रहा था. नितिन की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही नितिन, जीते, सचिन, विपिन, मामा राजेश सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी सचिन और विपिन को बुधवार रात मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया. पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं.

वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया

नितिन की हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक स्टेटस ने जांच को नई दिशा दी. इसमें ‘बदला पूरा हुआ’ और ‘बंदूक से जियो, बंदूक से मारो’ जैसे शब्द लिखे थे तथा 2024 में मारे गए विनय की तस्वीर भी लगाई गई थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह स्टेटस किस आईडी से पोस्ट किया गया और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही. मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से ही धमकियां दे रहे थे और हत्या के बाद खुलेआम बदले की बात स्वीकार कर रहे थे.

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार के मुताबिक, हत्या के दौरान सचिन और विपिन ने नितिन नागर पर कई गोलियां चलाई थीं. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम नितिन का अंतिम संस्कार गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल अब भी तैनात है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह बदले की भावना से की गई है और सोशल मीडिया साक्ष्य व आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं. फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के संकेत     |     Ludhiana News: लुधियाना में ‘चिट्टे’ का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप     |     Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और सैंपल जब्त     |     Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस     |     Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और 24ct सोने का ताजा भाव     |     Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मामला     |     भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज     |     Haryana Housing Scheme: हरियाणा में 2,646 परिवारों का घर का सपना सच, पक्का मकान बनाने के लिए सरकार देगी 2.5 लाख की मदद     |     खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मिसाल     |     Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें