Noida Labour Protest: नोएडा में 90 हिरासत में, 200 की पहचान और 95% कंपनियां बंद; आंदोलन के बाद जानें क्या हैं ताजा हालात

Noida violence update: नोएडा में कल हुए प्रदर्शन और हिंसा के बाद आज नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र में हालात काफी हद तक नियंत्रण में नजर आए. पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते शहर में शांति बनी हुई है. दूसरी ओर सरकार ने मजदूरों की मांगों पर बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम वेतन में 3000 तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी को 1 अप्रैल 2026 से लागू भी कर दिया गया है. इस फैसले को आंदोलन के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है.

कल के बवाल को देखते हुए आज सुबह से ही नोएडा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र फेस-2, सेक्टर 63, सेक्टर 58 और ईकोटेक थर्ड में भारी पुलिस बल कंपनियों के बाहर तैनात कर दिया गया है. मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है. हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि दोबारा किसी तरह की हिंसा न हो. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

90 से ज्यादा हिरासत में, 200 लोग की हुई पहचान

हिंसा के बाद पुलिस ने सोमवार रात में 30 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि 60 लोग पहले से ही हिरासत में थे. इसके अलावा, 200 लोगों की पहचान हुई है. इनमें वे लोग शामिल हैं जो पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में शामिल थे. इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.

सुरक्षा कारणों से कल ही प्रशासन की तरफ से यह ऐलान कर दिया गया था कि जिलेभर में सभी कंपनियां बंद रहेंगी और औद्योगिक क्षेत्र में आज लगभग काम ठप रहा. प्रदर्शन को देखते हुए कई कंपनियों ने एहतियातन कर्मचारियों को छुट्टी दे दी, जबकि कुछ जगहों पर सीमित कामकाज हुआ. इससे उत्पादन पर भी असर पड़ा.

सरकार ने वेतन बढ़ाया

मजदूरों के विरोध के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. न्यूनतम वेतन में 3000 तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई है. यह फैसला मजदूरों की प्रमुख मांगों में शामिल था और इस आंदोलन को शांत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

अधिकारियों का कहना है कि इससे हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने के लिए प्रशासन ने संवाद का रास्ता अपनाया है. करीब 70 कंपनियों के श्रमिकों को बातचीत के लिए बुलाया गया है, ताकि उनकी बाकी मांगों पर चर्चा की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि बातचीत के जरिए ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

फेस-2 और अन्य इलाकों में हालात सामान्य

आज नोएडा के फेस-2 इलाके में स्थिति सामान्य रही, जहां कल सैकड़ों की संख्या में श्रमिक प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं आज कंपनियों के बाहर हालात सामान्य नजर आए. सड़कों पर ट्रैफिक चलता नजर आया और लोगों को राहत मिली.

भंगेल एलिवेटेड रोड पर भी ट्रैफिक सामान्य रहा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. कल जहां शहर में ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था, वहीं आज स्थिति बेहतर रही. हालांकि एहतियातन तौर पर कई जगहों पर अभी भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके.

वहीं आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के चलते भी शहर में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

कुछ मजदूर फिर निकले, लेकिन…

आज फिर कुछ मजदूर अपने घरों से प्रदर्शन के लिए निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया. जहां भी भीड़ इकट्ठा हुई, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोई भी श्रमिक किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे. उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूरों की मांगों को गंभीरता से लिया है और कई मांगों पर फैसला भी किया है. बाकी मुद्दों पर भी बातचीत जारी है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा.

कुल मिलाकर नोएडा में कल के बवाल के बाद आज हालात नियंत्रण में हैं. भारी पुलिस तैनाती और प्रशासन की सक्रियता से स्थिति सामान्य बनी हुई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |     Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें