Bengal Politics: दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, दो जख्मी; इलाके में भारी तनाव

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यह घटना बैंकुरा मोड़ इलाके में उस समय हुई जब दोनों दलों के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. इस झड़प में दो लोग जख्मी हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक बांकुरा मोड़ इलाके में दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई, जिसके बाद हाथापाई हुई. इस झड़प में दोनों पक्षों के एक-एक कार्यकर्ता घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से हाथापाई हुई. घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत दुर्गापुर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोरुई और टीएमसी उम्मीदवार कवि दत्ता अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तनाव बना रहा.झड़प के बाद फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और वो स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं ताकि आगे कोई तनाव न बढ़े. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

BJP का TMC पर हमला करने का आरोप

बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ता पर हमला किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ देखकर टीएमसी बौखला गई थी. आरोप के मुताबिक, 8-10 टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडों से हमला किया. उन्होंने कहा कि जब हमारा एक कार्यकर्ता घर लौट रहा था तो उस पर लाठियों से हमला किया, उसके घर में तोड़फोड़ की और उसकी मां को धक्का दिया.

‘बंगाल की जनता अब टीएमसी के साथ नहीं है’

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक महीने में सरकार बनाएगी और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारियां नहीं हुईं, तो दुर्गापुर में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा . उन्होंने कहा कि इस हमले के जवाब में वहां के स्थानीय लोगों ने टीएमसी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी के साथ नहीं है.

सीएम ममता पर अमित शाह का तीखा हमला

इससे पहले सोमवार को, मयूरेश्वर के पल्ली मंगल क्लब ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, शाह ने आरजी कर बलात्कार मामले के बाद महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा ‘ममता दीदी कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.ममता दीदी, थोड़ी शर्म तो कीजिए, खुद महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी आप बंगाल की बहन की रक्षा नहीं कर सकीं’.

BJP की सरकार बनाने की अपील

बीजेपी को एक विकल्प के रूप में पेश करते हुए शाह ने कहा, ‘आप बस एक बार बीजेपी की सरकार बनाइए, हम ऐसा बंगाल बनाएंगे जहां एक छोटी बच्ची भी रात के 1 बजे स्कूटर पर निकल सकेगी. संदेशखाली, आरजी कार, दुर्गापुर लॉ कॉलेज या दक्षिण कोलकाता लॉ कॉलेज जैसी कोई घटना नहीं होगी’.

बंगाल में दो चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के लिए चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होने वाले हैं, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी. राज्य की सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के तमाम दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में उतरे हैं. तो वहीं टीएमसी एक बार फिर से सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |     Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’     |     FII Selling: भारतीय बाजार से ₹1.78 लाख करोड़ लेकर निकले विदेशी निवेशक, ये हैं वो 7 बड़े कारण जिनसे डरे हुए हैं FIIs     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें