Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी और सैंपल जब्त

लुधियाना : शहर के लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी टीम ने डॉ. अशिष चावला के नेतृत्व में हांबरा रोड स्थित हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स, त्रिशीना नगर और सिविल लाइंस जैसे इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया। टीम की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और डेयरी संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जांच के दौरान टीम ने गुणवत्ता पर संदेह होने पर पनीर, दूध और नमक समेत चीज एनालॉग के कुल आधा दर्जन सैंपल भरे, जिन्हें तुरंत सील कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है।

अभियान के दौरान टीम केवल डेयरियों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि गोकुल रोड स्थित एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर भी दबिश दी गई। वहां निरीक्षण के दौरान स्वच्छता के मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण की बारीकी से जांच की गई। डॉ. अशिष चावला ने सख्त लहजे में कहा कि एफ.एस.एस.ए.आई. के नियमों का पालन करना हर कारोबारी के लिए अनिवार्य है और किसी भी कीमत पर जनता की सेहत के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य मकसद आम नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना है।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई ने उन कारोबारियों को सख्त संदेश दिया है जो अधिक मुनाफे के लालच में नियमों को ताक पर रखते हैं। डॉ. चावला ने चेतावनी देते हुए कहा कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी भी सैंपल में मिलावट पाई गई या मानक फेल हुए, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने फूड बिजनेस ऑपरेटरों को हिदायत दी कि वे न केवल साफ-सफाई का ध्यान रखें, बल्कि भंडारण की स्थिति को भी एफ.एस.एस.ए.आई. के दिशा-निर्देशों के अनुसार दुरुस्त करें ताकि भविष्य में होने वाली ऐसी जांचों में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन और सीटों का नया गणित     |     Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अधिकार, चुनाव नतीजों पर भी कही ये बात     |     Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इन गढ़ों का पूरा सियासी समीकरण     |     Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार     |     Noida News: ‘ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?’ नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को लेकर की ये मांग     |     Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेहतर? जानें समय और टोल का अंतर     |     Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का ‘जय श्री राम’ कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में राजनीतिक बहस शुरू     |     Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल का रिकॉर्ड     |     Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी ‘फ्लड प्रोटेक्शन वॉल’; जानें पूरा रूट     |     Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- ‘अब नई सरकार काम देखेगी, बिहार आगे बढ़ेगा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें