DRI ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दो नागरिकों के पेट में छिपी हेरोइन के 165 कैप्सूल किए बरामद गुजरात By Nayan Datt On Feb 21, 2022 गुजरात | के अहमदाबाद जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय ने रविवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर युगांडा मूल के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है | जहां पर वे अपने पेट के अंदर छिपे 1 |81 किलोग्राम वजन की हेरोइन के 165 कैप्सूल लेकर आए थे | इस दौरान तस्करी करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ कस्टम व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है | यह भी पढ़ें Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा,… Feb 21, 2026 “सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!” पहचान… Feb 21, 2026 दरअसल, इस मामले में डीआरआई अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों को 13 फरवरी और 15 फरवरी को अलग-अलग मामलों में अहमदाबाद एयरपोर्ट के परिसर में हिरासत में लिया गया था | इसी दौरान वहां तैनात कस्टम कर्मियों ने बिहैवियर डिटेक्शन के आधार पर संदेह होने पर पर उसकी जांच-पड़ताल की, जिसमें उन दोनों ने अपने पेट मे हेरोइन के कैप्सूल होने की बात स्वीकार की | जिसके बाद अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उनका एक्स-रे, बॉडी स्कैन और सीटी स्कैन किया गया, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया था कि उनके पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत और मलाशय में हेरोइन की मौजूदगी थी | Share