Surat Sex Racket: सूरत के स्पा सेंटर में ‘टोकन सिस्टम’ से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापेमारी में बड़ा खुलासा

गुजरात के सूरत शहर का पॉश इलाका ‘पाल’ एक बार फिर सुर्खियों में है. यहां के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्पा की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और देह व्यापार के दलदल में धकेली गई चार महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है.

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाल इलाके में स्थित ‘राज वर्ल्ड शॉपिंग सेंटर’ के रूम नंबर 311 में ’99 स्पा’ के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस भी तकनीक और शातिराना इंतजामों को देखकर दंग रह गई.

इस रैकेट को चलाने वाले लोग काफी शातिर थे. पुलिस की आवाजाही पर नजर रखने के लिए एंट्रेंस गेट पर विशेष रूप से CCTV कैमरे लगाए गए थे ताकि किसी भी रेड से पहले वे सतर्क हो सकें. इतना ही नहीं, यहां पूरा काम एक कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहा था. लड़कियों को हर कस्टमर के हिसाब से विशेष टोकन दिए जाते थे और पूरे धंधे का कच्चा-चिट्ठा एक डायरी में मेंटेन किया जा रहा था.

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने मौके से मैनेजर शुंवरो बाबूराव चक्रवर्ती और उसके असिस्टेंट विपिन उर्फ रिंकू जगदीश शाहू को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन ग्राहकों, करण दीपक शाह, वीरसिंह शांतिजी कोली और उमेश दिलीप शर्मा को भी धर दबोचा गया. स्पा का मालिक आकाश अंकुश धनावड़े फिलहाल फरार है, जिसे पुलिस ने वॉन्टेड घोषित कर दिया है.

तलाशी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाले 7 मोबाइल फोन. ग्राहकों के 11 मोबाइल फोन, 63,000 रुपये नकद, टोकन और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की है.

पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं लड़कियां

पुलिस ने जिन चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है, उनमें से तीन पश्चिम बंगाल की हैं और एक कोलकाता की रहने वाली है. इन सभी महिलाओं को सुरक्षित विमेंस शेल्टर होम भेज दिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन महिलाओं को किन परिस्थितियों में सूरत लाया गया था और इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख… मुंबई में फर्जी तांत्रिक की ‘अघोर साधना’, जानें ठगी का पूरा खेल     |     RCB vs LSG IPL 2026: ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस     |     Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली ‘वाझा 2’ अब इस भाषा में होगी रिलीज, जानें डेट     |     World News: होर्मुज से भी बड़े समुद्री रास्ते को ब्लॉक करने की तैयारी में चीन, साउथ चाइना सी के एंट्री गेट पर लगाए बैरिकेड्स     |     Mutual Funds Investment: शेयर बाजार की गिरावट में MFs ने खोला खजाना! फाइनेंशियल सेक्टर पर खेला 55,413 करोड़ का बड़ा दांव     |     Phone Heating Issue: गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी हो रहा है गर्म? ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके     |     Vaishakh Amavasya 2026 Date: 17 या 18 अप्रैल, कब है वैशाख अमावस्या? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त     |     Himachali Food for Summer: गर्मियों में ट्राई करें हिमाचल प्रदेश की ये खास डिशेज, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बो     |     Himachal Pradesh News: दो पति, एक पत्नी… शादी के 10 महीने बाद गूंजी किलकारी, पिता बनने पर क्या बोले हिमाचल के जोड़ीदार भाई?     |     Indore News: अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत, शव को चूहों ने कुतरा; अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने मांगा संपत्ति में हिस्सा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें