RCB vs LSG IPL 2026: ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस

RCB और LSG के बीच खेले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर बवाल मच गया है. इस बवाल पर बहस तब से और तेज हो गई है, जब से भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी उसे किसी के साथ हुई नाइंसाफी करार दिया है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले मुकाबले में RCB ने LSG को 29 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट से हराया. ये पहली बार रहा जब RCB ने LSG को चिन्नास्वामी पर खेले किसी मुकाबले में हराया है. लेकिन, उसकी इस बड़ी जीत के लिए जिस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच मिला, वो थोड़ा समझ से परे है. उस पर विवाद उठ खड़ा हुआ है.

प्लेयर ऑफ द मैच पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB को मिली जीत में प्लेयर ऑफ द मैच सिर्फ 1 विकेट लेने वाले जॉश हेजलवुड को दिया गया. हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देते हुए इकलौता विकेट निकोलस पूरन का लिया था. जबकि, रासिख सलाम की गेंदबाजी का ग्राफ उनसे बेहतर था. 26 साल के रासिख सलाम ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. आकाश चोपड़ा ने इसी को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि रासिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं मिला? ये तो नाइंसाफी है.

सवाल उठे तो POTM को लेकर बहस हुई तेज

आकाश चोपड़ा के उठाए इस सवाल पर अब बहस तेज हो गई हैं. लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुलकर बात की. कुछ ने पक्ष में लिखे कि क्यों हेजलवुड को मिला और कईयों ने ये भी बताया कि क्यों दे दिया गया होगा या क्यों नहीं मिलना चाहिए था?

हेजलवुड ने अगर निकोलस पूरन का बड़ा विकेट लिया तो रासिख सलाम ने भी मारक्रम, बडोनी, मुकुल चौधरी के 3 बड़े विकेट अपने 4 विकेटों में लिए हैं. चौथा विकेट उन्होंने आवेश खान का लिया. हेजलवुड और रासिख दोनों ने 13-13 डॉट बॉल फेंकी है. ऐसे में रासिख की जगह हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच देना थोड़ा चौंकाता तो दिखता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chhindwara News: रिटायर्ड PWD अधिकारी और भाई के ठिकानों पर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू     |     Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त के साथ की खौफनाक मारपीट     |     Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बनाया फंदा     |     Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय     |     Wildlife Success Story: मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी! बाघों के गढ़ में आबाद हुआ बारहसिंगा का कुनबा, 48 से बढ़कर 62 हुई संख्या     |     MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 25 शहरों में पारा 40 पार; मौसम विभाग का ‘लू’ को लेकर यलो अलर्ट     |     High Court Decision: ‘जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक’, नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुरुष भी होंगे शामिल     |     Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या     |     नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, ‘तीन तलाक’ से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय PM मोदी को दिया     |     Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें