Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को 20 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है. उन्होंने मंगलवार को राज्य में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा. एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से इस पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी. ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को एक नई गति देगी. वाव-थराद और बनासकांठा के इस क्षेस मेरा काफी लगाव रहा है. मैंने मिशन मोड में किया. जितना हो सके, उतना गुजरात को हमने आगे बढ़ाया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरा मन एक और बात से प्रसन्न है. जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान सीधे डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ. डीसा का एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूरी पर है. आप समझ सकते हैं कि ये देश की सुरक्षा के लिए भी कितना अहम है लेकिन डीसा एयरबेस का काम आज से प्रारंभ नहीं हुआ. जब मैं मुख्यमंत्री था तब से मैंने जमीनें एक्वायर की और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत की पश्चिम सीमा की सुरक्षा के लिए ये डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है.

मगर पता नहीं, दिल्ली में उस समय जो लोग राज करते थे, उन्हें गुजरात के प्रति क्या नफरत थी. राष्ट्र की सुरक्षा का ये प्रोजेक्ट भी सालों तक फाइलों में दबा रहा. आपने जब मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उन फाइलों को बाहर निकाला और आज उसका परिणाम है कि एयरफोर्स का एक बहुत बड़ा बेस अब डीसा से जुड़ गया है.

‘कांग्रेस को गुजरात से नफरत, देश रहे सावधान’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है. विकास का सिलसिला डबल ताकत से लगी है. कांग्रेस सरकारों को गुजरात से नफरत थी. देश को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए. वैश्विक संकट में भी विपक्ष राजनीति कर रहा है. गिद्धों की तरह कांग्रेस इंतजार कर रही है. हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा. हाई स्पीड हाइवेज बनाए. वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मुझे आज यहां दशकों पुराना हाल भी याद रहा है. वो दिन कोई नहीं भूल सकता, जब उत्तर गुजरात का नाम आते ही लोगों के मन में एक अलग ही तस्वीर बनती थी. सूखा, अकाल आदि को कौन भूल सकता है. सघर्ष से भरा ये जीवन, और कांग्रेस सरकार द्वारा हमारी निरंतर उपेक्षा… कौन भूल सकता है वो दिन. जब कई कई किमी दूर से पानी लाना पड़ता था.

गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में बनेगा दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र

उन्होंने कहा कि साल 2010 में यानी, आज से 15-16 साल पहले मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए सारंगपुर में देश का पहला सोलर पार्क का काम शुरू करवाया था. ये अपने में एक मल्टी टेक्नोलॉजी पार्क है, जिसने सोलर एनर्जी का मूवमेंट शुरू किया. आज गुजरात में जिस प्रकार सोलर एनर्जी का काम हो रहा है. जैसे आज ही खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़ी परियोजनाएं शुरू हुई हैं. वो दिन दूर नहीं, जब गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटीला तार बांधकर निकाला जुलूस     |     दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त बीमा     |     कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक समरसता की मिसाल     |     मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर फरार     |     दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट     |     JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली— “वापस लें समर्थन”     |     जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप     |     हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार     |     ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट     |     मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें