जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी ‘सिटी बस’, सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसें; जानें क्या होगा रूट और किराया पंजाब By Nayan Datt On Mar 15, 2026 जालंधर : जालंधर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहर की सड़कों पर बहुत जल्द 97 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। यह जानकारी मेयर विनीत धीर ने दी। वहीं इसके साथ साथ 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों पर 16 मार्च को बैठक बुलाई गई है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, बेहतर और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत कंपनी बाग और लम्मा पिंड चौक में बस वर्कशॉप और डिपो बनाए जाएंगे। कंपनी बाग में इस परियोजना को लेकर खुदाई और सफाई जैसे प्रारंभिक काम भी शुरू कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का… Mar 15, 2026 पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का… Mar 15, 2026 इसके अलावा नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को भी आधुनिक बनाने की योजना बना रहा है। इसके तहत दो साल के लिए लगभग 9.54 करोड़ रुपये की लागत से दो रोड-स्वीपिंग मशीनें तैनात की जाएंगी, जिससे शहर की सड़कों की नियमित मैकेनिकल सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। Share