Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चरखी दादरी पुलिस जांच में जुटी

चरखी दादरी: जिले के गांव रावलधी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. करीब पांच घंटे बाद उसने खुदकुशी कर ली. इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

देर रात कुल्हाड़ी से किया पत्नी पर हमला: डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि, “गांव रावलधी निवासी शक्ति ने देर रात अपनी पत्नी गंगा देवी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी घर से निकल गया. सुबह जब परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सुसाइड नोट में झगड़ों को बताया वजह: पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे आरोपी ने वारदात के बाद घर में छोड़ दिया था. नोट में उसने पत्नी के साथ लगातार होने वाले झगड़ों को अपनी परेशानी का कारण बताया. उसने लिखा कि रोज-रोज के विवादों से उसका जीवन मुश्किल हो गया था और मानसिक तनाव के कारण वह यह कदम उठा रहा है.

लंबे समय से चल रहा था विवाद: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शक्ति नशे का आदी था और कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. करीब दस वर्ष पहले वह उत्तर प्रदेश से गंगा देवी को शादी कर अपने साथ गांव रावलधी लेकर आया था. दंपति की एक छह वर्षीय बेटी भी है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

मासूम बेटी ने खोला राज: घटना की सुबह बच्ची ने अपने चाचा प्रदीप को पूरी बात बताई. बच्ची की बात सुनकर परिजन हैरान रह गए. इसके बाद प्रदीप ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.

सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में ले जांच शुरू: पुलिस ने कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है. वहीं, आरोपी ने बाद में खुदकुशी कर ली. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे. डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि, “एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव के पास पड़ी कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें