द कश्मीर फाइल्स ने छठवें दिन की सबसे ज्यादा कमाई, अनुपम खेर बोले- दो साल से सब बंद था

द कश्मीर फाइल्स ने छठवें दिन कलेक्शन में तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म की कमाई हर दिन के साथ लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये बरसे। यह अब तक की सिंगल डे की सबसे ऊंची कमाई है। मंगलवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली है। अनुपम खेर भी फिल्म की सफलता से खुश हैं। उन्होंने फिल्म की कमाई पर ट्वीट भी किया है कि यह फिल्म जगत की जीत है। मंगलवार को द कश्मीर फाइल्स ने 18 करोड़ की कमाई की थी। अब टोटल कमाई 79.25 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।रिकॉर्ड तोड़ कमाई –  विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म बिजनस ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, द कश्मीर फाइल्स ने हाहाकार मचा रखा है… मिथ टूट रहे हैं और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो रहे हैं। दिनों के हिसाब से नंबर आंखें खोलने वाले हैं, एक केस स्टडी है… शुक्रवार 3.55 करोड़, शनिवार 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगलवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़, टोटल 79.25 करोड़।

बुधवार को टॉप पर रही –  तरण आदर्श ने एक और ट्वीट किया है कि पेंडेमिक के बाद पहले बुधवार (छठे दिन) पर सबसे ज्यादा कमाई हुई है। द कश्मीर फाइल्स: 19.05 करोड़ रुपये। सूर्यवंशी: 9.55 करोड़। गंगूबाई: 6.21 करोड़ रुपये। 83: 5.27 करोड़। कोरोना के पहले तान्हाजी ने 16.72 और उरी ने 7.73 करोड़ रुपये कमाए थे।

अनुपम खेर ने बताया सिनेमा की जीत –  अनुपम खेर ने ट्वीट किया है,  दो साल तक हम कोविड से जूझ रहे थे। सब कुछ बंद था। दर्शक सिनमा हॉल्ज़ में नहीं जा सकते थे! अब सच पर आधारित एक छोटी सी फिल्म #TheKashmirFiles ने 6 दिन में 80 करोड़ कमायें है। ये cinema की जीत है। ये संयम की जीत है।फ़िल्म जगत की जीत है।हम सब की जीत। दर्शकों का दिल से सादर धन्यवाद!

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगी खास तकनीक; झपकी आते ही ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम     |     Best Dams for Tourism: बोटिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं भारत के ये 5 बांध; जानें कब और कैसे पहुंचें     |     UP News: यूपी का करोड़पति चपरासी! बैंक खाते में मिले 5.50 करोड़ रुपये; 3 पत्नियों के साथ मिलकर ऐसे खड़ा किया ‘साम्राज्य’     |     ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास     |     कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां     |     Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल     |     Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार     |     Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युवक मुक्त     |     Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें