2024 तक शत-प्रतिशत घरों को मिलेगा नल से जल : मंत्री भार्गव

भोपाल : लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि जल जीवन मिशन से 2024 तक प्रदेश की सम्पूर्ण ग्रामीण आबादी को नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मिशन के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जन-प्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। मंत्री श्री भार्गव ने मंत्रालय में सम्पन्न हुई मंत्री समूह की बैठक में उक्त बात कही।

बैठक में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री बृजेन्द्र सिंह, प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जल जीवन मिशन में 30 हजार 668 करोड़ लागत की जल-प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत

जल जीवन मिशन में ग्रामीण आबादी में पेयजल व्यवस्था के लिए अब तक 30 हजार 668 करोड़ रुपये अधिक लागत की जल-प्रदाय योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। इनमें एकल ग्राम नल-जल, समूह जल-प्रदाय रेट्रोफिटिंग योजनाएँ शामिल हैं। प्रदेश में मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण परिवारों लिए काफी लाभदायी साबित रहा है। शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के निर्धारित लक्ष्य को वर्ष 2024 पूरा किया जाना है, जिससे गाँव में बसे प्रत्येक परिवार को घर पर ही नल से जल उपलब्ध करवाया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा मिशन से अभी तक प्रदेश 4126 ग्रामों के शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल उपलब्ध करवाया गया है।

47 लाख 67 हजार परिवारों को दिए जा चुके नल कनेक्शन

मिशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी ग्रामीण परिवार पेयजल लिए परेशान नहीं हो और सभी को घर में ही नल के माध्यम से जल मिले। मिशन में अब तक 47 लाख 67 हजार से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण परिवारों को “जल जीवन मिशन” का लाभ देने के उद्देश्य से जल-प्रदान योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। मिशन की प्रगतिरत जल प्रदाय योजनाओं में जहाँ जल स्त्रोत हैं, वहाँ उनका समुचित उपयोग कर आसपास ग्रामीण परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जायेगा। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोत नहीं वहाँ नये स्रोत निर्मित किये जायेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ranchi Crime: रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार; बिहार से जुड़ा है तस्करी का कनेक्शन     |     Palamu Crime Update: पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर; अब रिमांड पर लेगी पुलिस     |     Maternal Death Case: प्रसव के दौरान हुई मौत पर सरकार सख्त; सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई का भरोसा     |     Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया दूसरा स्थान     |     Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा     |     Naxal Funding Alert: केंदू पत्ते के कारोबार से नक्सलियों की करोड़ों की लेवी वसूली पर पुलिस की नज़र; बढ़ाई गई निगरानी     |     Palk Strait: पाल्क स्ट्रेट पार करने वाले 7 साल के इशांक सिंह का जलवा; JSCA और CCC ने किया सम्मानित     |     JAC Inter Result: धनबाद की बेटी रशीदा ने गाड़े सफलता के झंडे, इंटर साइंस में बनीं झारखंड टॉपर     |     Jharkhand Police: धनबाद में आईजी का सख्त निर्देश; अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस का प्लान तैयार     |     Political News: ‘जनादेश 2029 तक के लिए है, वरिष्ठ नेता करें पहल’; जानें राजनीतिक गलियारों में क्यों छिड़ी नई चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें