Maternal Death Case: प्रसव के दौरान हुई मौत पर सरकार सख्त; सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई का भरोसा

सरायकेला: जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार को इस दुखद घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह हाथीसिरिंग गांव पहुंचे. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

​तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजा

​सांसद जोबा मांझी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को कुल 4.20 लाख रुपये के चेक सौंपा. इसमें 4 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अनुग्रह राशि और 20 हजार रुपये तत्काल सहायता राशि है.

​भविष्य की सुरक्षा का आश्वासन

​उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घोषणा की है कि जिला प्रशासन मृतक महिला के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी. इसके अतिरिक्त, परिवार के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मृतका के पति को उनके गांव के समीप ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान सांसद जोबा मांझी ने भी गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है.

‘स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो.’– नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें