JAC Inter Result: धनबाद की बेटी रशीदा ने गाड़े सफलता के झंडे, इंटर साइंस में बनीं झारखंड टॉपर

धनबाद: कोयलांचल की बेटी रशीदा नाज ने झारखंड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. साधारण परिवार से आने वाली रशीदा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर सपना पूरा किया जा सकता है.

झरिया विधानसभा क्षेत्र के जमाडोबा रमजानपुर की रहने वाली रशीदा नाज ने झारखंड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. DAV प्लस टू हाई स्कूल, पाथरडीह की छात्रा रशीदा ने परीक्षा में कुल 489 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की. उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया. लोग रशीदा को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं.

रशीदा को गणित विषय विशेष रूप से पसंद है, लेकिन परीक्षा में उन्होंने केमिस्ट्री में सबसे शानदार प्रदर्शन किया और सर्वाधिक अंक हासिल किए. सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आने दी. उनके पिता निजी क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन परिवार ने हर परिस्थिति में रशीदा का हौसला बनाए रखा.

रशीदा की पढ़ाई का तरीका भी बाकी छात्रों से अलग रहा. उन्होंने महंगी कोचिंग या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा निर्भरता नहीं रखी, बल्कि स्कूल की पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन को ही अपनी सफलता का आधार बनाया. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उनकी बड़ी बहन ने पढ़ाई में काफी मदद की और मजबूत नींव तैयार की.

रशीदा ने कहा कि उन्हें अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी, लेकिन पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास पल है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और खास तौर पर अपनी बड़ी बहन को दिया है. भविष्य को लेकर भी रशीदा का लक्ष्य साफ है. वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर विद्यार्थियों को बेहतर दिशा देना चाहती हैं. राशिदा के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं. मां हाउस वाइफ हैं.

रशीदा की इस उपलब्धि से जमाडोबा और पाथरडीह क्षेत्र में गर्व का माहौल है. स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि रशीदा शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और उनकी यह कामयाबी लगातार मेहनत का परिणाम है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें