Political News: ‘जनादेश 2029 तक के लिए है, वरिष्ठ नेता करें पहल’; जानें राजनीतिक गलियारों में क्यों छिड़ी नई चर्चा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी गठन के बाद से लगातार राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर प्रदेश नेतृत्व पर हमलावर हैं. मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदेश प्रभारी के नाम अपनी चिट्ठी जारी की. जिसमें तमाम तरह के आरोप प्रदेश नेतृत्व पर लगाए हैं. उसमें से एक आरोप यह है कि सरकार द्वारा भोजपुरी, मगही, अंगिका जैसी भाषाओं के JTET की नियमावली से हटाए जाने के बावजूद प्रदेश नेतृत्व इस पर चुप रहा.

झामुमो ने राज्य के वित्त मंत्री के द्वारा इस विषय को सोशल मीडिया पर डालने पर गहरी आपत्ति जताई है. जेएमएम नेता ने इसे इशारों-इशारों में कांग्रेस और खासकर वरिष्ठ नेताओं को चेतावनी ही दे दी है. इस बीच कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने पोस्ट में बिना वित्तमंत्री का नाम लिए लिखा है कि कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होना दो अलग-अलग बातें हैं.

जेटेट भाषा विवाद पोस्ट पर क्या बोले सुप्रियो

भाषा सहित विभिन्न मुद्दों पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधने के क्रम में अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया गया. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो बातें कैबिनेट के अंदर होनी चाहिए, गठबंधन के नेताओं के बीच होनी चाहिए, वे बातें अगर बाहर आती हैं तो यह अफसोसजनक है.

वरिष्ठ लोग हैं, पहल करनी चाहिए: सुप्रियो

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम सबको सचेत रहना चाहिए और यह समझना चाहिए कि 2024 का जब चुनाव लड़ा था तो बहुत स्पष्ट रूप से निश्चित होकर चुनाव लड़े थे कि हमें राज्यवासियों की सेवा करनी है. राज्य की जनता ने वर्ष 2029 तक का हमें जनादेश दिया है. इस बीच में हमें कोई ऐसी चीज नहीं करनी चाहिए, जो जनादेश के लिए उदासी की बात हो. लोगों को इससे बचना चाहिए और इसका ख्याल रखना चाहिए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वरिष्ठ लोग हैं, उनको इसकी पहल करनी चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी     |     भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, ‘टाइम ऑफ डे’ टैरिफ से घटे बिजली बिल     |     Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपलोड     |     Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में बड़ी घोषणा     |     Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्रेनों की लिस्ट     |     Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी     |     Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     TVK Government: तमिलनाडु में ‘थलपति’ विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ     |     Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली लौटीं     |     West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें