Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर, 30 से अधिक मामले थे दर्ज हरियाणा By Nayan Datt On Oct 15, 2026 नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस के साथ हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृत बदमाश हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में आपराधिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय था। यह भी पढ़ें हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी के अंबाला छावनी आने की अटकलें, 800… Oct 17, 2026 Rajesh Khullar Haryana: सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव… Oct 17, 2026 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शाहिद के खिलाफ गौकशी, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों के लगभग 30 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे और वह पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। इस एनकाउंटर और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है। पुलिस अधिकारियों की ओर से बयान जारी होने के बाद इस घटना के अन्य पहलुओं और तथ्यों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। Share