Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा में कानपुर के श्रद्धालु की सांप काटने से मौत, फुटपाथ पर सो रहा था यात्री

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित कृष्णा नगर निवासी 42 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। श्रद्धालु को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास के पास सोते समय सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMC) जम्मू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

यात्री निवास के पास फुटपाथ पर सोते समय हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई। अमित कुमार अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर आए थे और भगवती नगर स्थित मुख्य यात्री निवास के पास फुटपाथ पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, डॉक्टरों की कोशिशें रहीं नाकाम

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, इलाज के दौरान अमित कुमार की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिशाल ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में सांप के काटने का मामला लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद साथियों को सौंपा गया शव, प्रशासन की अपील

मृतक के साथ यात्रा कर रहे उनके मित्र राजेश शुक्ला और अन्य तीर्थयात्री पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब पांच बजे अमित कुमार का शव उनके साथ आए तीर्थयात्रियों को सौंप दिया गया। इस घटना से अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क रहने, निर्धारित स्थानों पर ही ठहरने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की अपील की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में ED की छापेमारी     |     Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुराना विवाद     |     Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल     |     Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स     |     Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा     |     PM Modi in Indonesia: ‘भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी’, इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया ‘गंगा-महाकम विजन’     |     Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट     |     Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर मचेगा तहलका     |     Prabhas Fauzi Update: प्रभास की ‘फौजी’ में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन की शूटिंग     |     Akshay Kumar 2016 Movies: ‘एयरलिफ्ट’ से ‘रुस्तम’ तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 सुपरहिट फिल्में     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें