Arjun Rampal in Ujjain: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे महाकाल दरबार; भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल रविवार सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और दर्शन पूजन किए. भस्म आरती के दौरान अभिनेता पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

सुबह तड़के मंदिर पहुंचने के बाद अर्जुन रामपाल ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती देखी. आरती के दौरान वह कभी हाथ जोड़कर भगवान का स्मरण करते दिखाई दिए तो कभी तालियां बजाकर जय श्री महाकाल और भोले शंभू का उद्घोष करते नजर आए.

भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे थे उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि अभिनेता विशेष रूप से भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे. उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से आरती में हिस्सा लिया और मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की.

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन रामपाल ने कहा कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने उन्हें बेहद अच्छे तरीके से दर्शन करवाया, जिसके लिए वह आभारी हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर में भक्तों के लिए जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, वैसी व्यवस्थाएं उन्होंने अन्य मंदिरों में कम ही देखी हैं. अभिनेता ने सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

निराले स्वरूप में सजे थे बाबा महाकाल

रविवार को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया था. पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को चंद्रमा और त्रिपुंड से सजाया गया. महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई. भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा. अर्जुन रामपाल इससे पहले भी मार्च 2025 में बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ चुके हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका     |     NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार     |     Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर ने शुरू की बड़ी तैयारी     |     Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओं पर पाबंदी     |     Prayagraj to Bilaspur News: ‘आखिरी सफर’ साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की सीट पर बैठे-बैठे मौत     |     Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी     |     Dhamtari News: धमतरी में ‘चंगाई सभा’ का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने की मांग की     |     Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की पहली शुरुआत     |     GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइजेशन का काम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें