GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइजेशन का काम

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जीपीएम में संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इस सर्वेक्षण अभियान के तहत प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों के सुरक्षित संरक्षण के प्रयास का काम तेजी से चलाया जा रहा है. इस अभियान का एकमात्र मकसद विरासत को सहेजना है. इसके साथ ही देशभर में बिखरी ऐतिहासिक एवं धार्मिक पांडुलिपियों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण, डिजिटल संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए उनको सुरक्षित करना है.

‘ज्ञानभारतम’ एप

सर्वेक्षण अभियान के तहत ही बीते दिनों पेंड्रा के पुरानी बस्ती, वार्ड नंबर 4 में पंडित मोहन दत्त शर्मा और जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह के घरों से करीब 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ और हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली थीं. इन पांडुलिपियों को कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के सामने डिजिटल संरक्षण प्रक्रिया के माध्यम से सुरक्षित किया गया था.

पांडुलिपियों की जियो टैगिंग

जीपीएम जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन और ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के जिला समन्वयक डॉ. राहुल गौतम के नेतृत्व में सर्वे टीम ने पंडित मोहन दत्त शर्मा के निवास से लगभग 500 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘अथ श्रीमद भागवत गीता’ सहित कई महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ खोजे हैं. हस्तलिखित ‘अथ श्रीमद भागवत गीता’ सहित कई दुर्लभ पांडुलिपियों को देख कलेक्टर डॉ. देवांगन ने उसपर श्रीफल एवं दक्षिणा अर्पित कर मत्था भी टेका था. कलेक्टर ने इसे जिले की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत बताया. पांडुलिपियों की जियो टैगिंग कर ‘ज्ञानभारतम’ एप के माध्यम से डिजिटल रूप से सुरक्षित किया गया.

ये पांडुलिपियां पाई गईं

  • ‘लग्न चन्द्रिका’
  • ‘अथश्रीभागवतमहात्यं’
  • ‘यद्वादशमहावाक्य’
  • ‘रामचंद्राय नमः’

1925 की कई हस्तलिखित धार्मिक पांडुलिपियां मिली

इन पांडुलिपियों के अलावा संवत 1925 की कई हस्तलिखित धार्मिक पांडुलिपियां भी मिली हैं. वहीं, राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह के घर से लगभग 200 वर्ष पुरानी जमींदारी वंशावली एवं पेंड्रागढ़ क्षेत्र के राजस्व और वन विभाग के पुराने नक्शे भी मिले, जिन्हें डिजिटल संरक्षण के तहत सुरक्षित किया गया है. शासन की कोशिश है कि जो भी दुर्लभ और प्राचीन पांडुलिपियां मौजूद हैं उनको जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से संरक्षित किया जाए. ताकि आने वाले वक्त हमारी पीढ़ियां उनको देख और समझ सके.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— “पंजाब को ममता का बंगाल नहीं बनने देंगे”     |     Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; ‘X’ पर पोस्ट कर स्थिति की साफ     |     Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की मांगी दुआ     |     SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों में भारी दहशत     |     Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग गंभीर रूप से घायल     |     Crime News: शहीद सूबेदार के परिवार से लाखों की ठगी; कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने लगाया चूना, मामला दर्ज     |     Crime News: जज का चपरासी निकला अफीम तस्कर; काली वरना कार में सप्लाई करते 4 गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा     |     Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी हड़ताल?     |     Jind News: जींद पुलिस का सख्त एक्शन; रंगदारी मांगने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस, अब मांग रहे माफी     |     Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें