High Voltage Drama: “अब जीकर क्या करूंगा…”— फेसबुक लाइव कर टावर पर चढ़ा युवक; घंटों चला ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में उस वक्त सांसें थम गईं, जब एक युवक शोले फिल्म के वीरू की तरह 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा. मामला केवल प्रदर्शन का नहीं बल्कि जान देने की जिद का था. युवक ने टावर की ऊंचाई से अपना सुसाइड नोट वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. करीब साढ़े तीन घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.

यह सनसनीखेज घटना मुरादाबाद के मूढापांडे थाना इलाके के रनियाठेर गांव की है. यहां रहने वाला रोहित, जो खुद एक बीडीसी (BDC) सदस्य है, रविवार को अचानक गांव के बाहर लगे ऊंचे मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया. ग्रामीणों ने जब उसे इतनी ऊंचाई पर देखा तो शोर मच गया। देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई.

पिटाई और बेइज्जती ने बनाया आत्मघाती

टावर पर चढ़े रोहित ने वहीं से एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में वह फूट-फूट कर रो रहा था. रोहित का आरोप था कि महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के प्रदेश मंत्री और भाजपा नेता अखिलेश सिंह कठेरिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे सरेआम पीटा और अपमानित किया.

रोहित ने वीडियो में अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा- मुझे गांव वालों के सामने बेइज्जत किया गया. आरोपी रसूखदार हैं, मुझे डर है कि पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी. ऐसी जिल्लत भरी जिंदगी से बेहतर है कि मैं अपनी जान दे दूं.

साढ़े तीन घंटे का रेस्क्यू और पुलिस की मिन्नतें

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर और माइक के जरिए रोहित से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था. माहौल तब और भावुक हो गया जब रोहित के बूढ़े पिता को टावर के नीचे लाया गया और उनकी बात बेटे से कराई गई. पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया.

रसूखदार नेता फरार, दो साथी हिरासत में

पुलिस ने टावर के नीचे से ही रोहित को चिल्लाकर बताया कि उसकी शिकायत पर एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने जानकारी दी कि मारपीट में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि, मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह कठेरिया अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद, करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रोहित सुरक्षित नीचे उतरा.

दहशत और कौतूहल का केंद्र बना रनियाठेर

इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा. हर कोई डरा हुआ था कि कहीं युवक टावर से छलांग न लगा दे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल युवक को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है और स्थिति नियंत्रण में है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ ‘खेला’! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला फर्जी     |     Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का विजन होगा साकार     |     Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ…” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया विरोध     |     Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की गाड़ियां थमीं     |     MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची     |     Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्यूटी छोड़ने जा रहा था     |     Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर ‘लाडली’ बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू हिंसा में उछाल     |     Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड़ा खतरा     |     Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रेता; लूट की कोशिश नाकाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें