SIT Raid Update: मध्य प्रदेश में शातिर सूदखोर का भंडाफोड़; मददगार बनकर फंसाता था जाल, 153 चेक और करोड़ों के दस्तावेज बरामद

MP News: एमपी के बालाघाट जिले के वारासिवनी में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ऊंचे ब्याज के जाल में फंसाकर आर्थिक और मानसिक शोषण करने वाले कथित सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसआईटी की जांच में आरोपी सुनील अरोरा का कथित काला साम्राज्य उजागर हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ठिकानों से 153 ब्लैंक चेक, जमीनों के दस्तावेज, कोरे स्टांप पेपर और कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं.

पुलिस के अनुसार वारासिवनी निवासी 45 वर्षीय सुनील अरोरा लोगों को 5 से 15 प्रतिशत तक भारी ब्याज दर पर पैसा उधार देता था. शुरुआत में मददगार बनकर लोगों को कर्ज देता था और फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ऐसे कर्ज के जाल में फंसा देता था, जिससे निकलना लगभग असंभव हो जाता था.

कब्जे में रख लेता है ये चीजें

जांच में सामने आया कि आरोपी ऋण लेने वालों से एटीएम कार्ड, पासवर्ड, हस्ताक्षरित कोरे चेक, स्टांप पेपर, जमीनों के मूल दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात अपने कब्जे में रख लेता था. इसके बाद धमकी और दबाव बनाकर अवैध वसूली करता था. कई परिवार मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुए और कुछ को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी.

ऐसे करता था लोगों को प्रताड़ित

पुलिस ने बताया कि आरोपी कोरे चेक और स्टांप का दुरुपयोग कर पीड़ितों पर झूठे चेक बाउंस के मामले दर्ज करवाता था. जमीनों को कम कीमत में अपने या सहयोगियों के नाम रजिस्ट्री कराकर बाद में ऊंचे दामों में बेचने का खेल भी सामने आया है. जांच में आदिवासी जमीनों के संदिग्ध ट्रांसफर की जानकारी भी मिली है.

बरामद किए गए 153 ब्लैंक चेक

एसआईटी ने आरोपी के 6 ठिकानों पर दबिश देकर 15 ऋण पुस्तिकाएं, 153 ब्लैंक चेक, 15 भूमि रजिस्ट्री दस्तावेज, 22 कोरे स्टांप पेपर, हस्ताक्षरयुक्त कोरे कागज, आधार कार्ड की प्रतियां, एटीएम कार्ड, एलआईसी बॉण्ड, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है.

कैसे खुला राज?

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि वारासिवनी क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों को सूद के जाल में फंसाकर ब्लैंक चेक और स्टांप पेपर के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके बाद कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का विजन होगा साकार     |     Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ…” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया विरोध     |     Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की गाड़ियां थमीं     |     MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची     |     Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्यूटी छोड़ने जा रहा था     |     Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर ‘लाडली’ बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू हिंसा में उछाल     |     Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड़ा खतरा     |     Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रेता; लूट की कोशिश नाकाम     |     AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी वजहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें