Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलनाडु का हाल

दिल्ली-NCR में आज सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने कल भी बारिश की संभावना जताई है. आज गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आईएमडी के अनुसार मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. तटीय आंध्र प्रदेश में 4 मई को तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं बंगाल 4 से 8 मई बारिश का संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं इस दौरान कई जिलों में ओले गिरने के भी आसार हैं. प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में क्या है मौसम का हाल?

बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार मौसम में ये बदलाव 8 मई तक जारी रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

राजस्थान में भी होगी बारिश

राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान में 4 और 5 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. राजस्थान में धूलभरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. 4 मई को इन इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

हिमाचल- उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 8 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में 4 मई को भारी बारिश हो सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, जानें क्या है असली वजह     |     Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास     |     Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों बढ़ रही है नाराजगी     |     Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकली कीमत     |     Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भारी जुर्माना     |     Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के इन दो धामों का रहस्य     |     Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडियो, आप भी आजमाएं     |     NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछी लाशें     |     Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याकांड का हुआ अंत     |     भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आरोपी गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें