Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडियो, आप भी आजमाएं

सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री 57 साल की उम्र में भी 35 की नजर आती हैं. खूबसूरती और बेहतरीन फिटनेस की वजह से एक्ट्रेस आज भी अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं. एक्ट्रेस अब रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में रोल निभाती हुई नजर आई हैं. एक्टिंग ही नहीं भाग्यश्री अपनी फिटनेस से भी दीवाना बनाती हैं. अपनी फिटनेस ही नहीं भाग्यश्री फैंस की हेल्प करने के लिए फिटनेस टिप्स भी इंस्टा पर शेयर करती हैं. नई वीडियो में एक्ट्रेस स्लिप डिस्क यानी दबी हुई नस को आसानी से ठीक करने का कारगर आइडिया बता रही हैं.

उनके मुताबिक आपको सिर्फ 15 सेकेंड के लिए एक छोटी सी एक्सरसाइज करनी है और कुछ ही दिनों में फर्क देख पाएंगे. खास बात है कि आप इसे घर पर भी कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि भाग्यश्री ने कंप्रेस्ड डिस्क के लिए कौन का बेहतरीन उपाय बताया है.

भाग्यश्री की फिटनेस । Bhagyashree Fitness

सलमान की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में राजमाता जीजाबाई का रोल निभाया है. राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज की माता थी और साहसी महिला भी थीं. भाग्यश्री की बात करें तो उन्हें उनकी फिटनेस के लिए बेहद पसंद किया जाता है. भाग्यश्री की उम्र 57 साल है और इस ऐज में भी एक्ट्रेस अक्सर इंस्टा पर जिम में एक्सरसाइज करती हुई नजर आती हैं. एक्ट्रेस न सिर्फ एक्सरसाइज पर फोकस करती हैं ब्लकि अपने डाइट सीक्रेट भी सोशल मीडिया शेयर करती हैं. ज्यादा डाइट ऑप्शन ऐसे होते हैं तो फिट रहने में बेहद कारगर होते हैं.

भाग्यश्री से जानें कंप्रेस्ड डिस्क का इलाज

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा के लेटेस्ट पोस्ट में कंप्रेस्ड डिस्क या स्लिप डिस्क का इलाज बताया है. एक्ट्रेस कहती हैं कि आपको सिर्फ 15 सेकेंड के लिए रॉड़ को पकड़कर लटकना है. धीरे-धीरे जब आपको इसकी आदत पड़ जाए तो फिर हवा में ही ऐसे साइकिल चलानी है. ऐसे लटकते हुए साइकिल चलाने से डिस्क की मूवमेंट हो पाती है और इसमें होने वाला दर्द कम होने लगता है. स्लिप डिस्क के होने पर हद से ज्यादा दर्द होता है. इस कंडीशन में सर्जरी नहीं होती बल्कि ज्यादातर मामलों में एक्सरसाइज या फिजियोथेरेपी करानी पड़ती है. स्लिप डिस्क को मेडिकली Herniated Disc कहते है. इसमें रीढ़ की हड्डी के बीच की डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है और नसों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है. ऐसे में दर्द, सुन्नपन या कमजोरी महसूस होती है.

एक्ट्रेस भाग्यश्री भी अपने वीडियो में ये बताती हुई नजर आ रही है कि अगर किसी को ये प्रॉब्लम है तो उसे 15 सेकेंड के लिए रोजाना इस एक्सरसाइज को करना चाहिए. उनके मुताबिक जो लोग लॉन्ग सीटिंग जॉब करते हैं उन्हें ऐसा रोजाना इस एक्सरसाइज को जरूर करना चाहिए. इससे कमर में काफी आराम मिलता है. वैसे, किसी की प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ी हुई हो तो उसे एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह में ही ऐसा करना चाहिए.

स्लिप डिस्क में इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको स्लिप डिस्क की परेशानी है तो भूल से भी भारी वजन न उठाएं. खासतौर पर झुककर वजन तो बिल्कुल नहीं उठाना है.

अगर आप इस प्रॉब्लम के होने पर एक ही जगह देर तक बैठे रहते हैं तो ये और बढ़ सकती है.

ऑफिस या बिजनेस वर्क के कारण हाई हील्स पहननी पड़ती है और स्लिप डिस्क हो रखा है तो इस आदत को आज ही बदल दें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें