Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों बढ़ रही है नाराजगी

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के आने के बाद काफी हद तक शांति बनी हुई है और तालिबान तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है. हालांकि, कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मानव अधिकारों को लेकर कई चिंताएं जाहिर की हैं, जिन्हें तालिबान प्रशासन नजरअंदाज करता रहा है. अब तालिबान के अंदर ही फूट डलती दिखाई दे रही है और इसकी वजह तालिबान की टॉप लीडरशिप का अहंकार बन रहा है, जिसमें उन्हें अपने फैसले पर किसी की रोक-टोक बर्दाश्त नहीं है.

तालिबान नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने हाल में एक बयान में अपने आदेशों को सभी के लिए जरूर मानने पर जोर दिया है. उनके इस बयान का विरोध तालिबान के अंदर ही होने लगा है. तालिबान के कुछ सदस्यों ने उनकी आलोचना की है. उनका कहना है कि अखुंदजादा के इन बयानों से ऐसा लगता है कि वह खुद को ‘एक पैगंबर की जगह पर’ देखते हैं.

अखुंजादा पर खुद को पैगंबर के बराबर का दर्जा देना का आरोप

तालिबान के कुछ सदस्यों ने ब्रिटिश बेस्ड न्यूज आउटलेट अफगानिस्तान इंटरनेशनल को बताया कि इस तरह के बयान इस बात का संकेत हैं कि अखुंदजादा ने खुद को पैगंबर के बराबर का दर्जा दे दिया है. तालिबान के वित्त मंत्रालय ने अखुंदजादा के उस भाषण का पूरा ब्योरा जारी किया है, जो उन्होंने हाल ही में कंधार में मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ हुई एक बैठक में दिया था.

अब तक सिराजउद्दी सिराजुद्दीन हक्कानी और शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने ही सार्वजनिक रूप से अखुंदजादा की आलोचना की है, जबकि अन्य सदस्यों ने खुलकर अपनी असहमति जाहिर नहीं की है. अपने भाषण में अखुंदजादा ने चेतावनी दी कि जो कोई भी उनके आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी. उन्होंने तालिबान के अधिकारियों को व्यापार करने या किसी भी तरह से कमाई करने से भी रोक दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को व्यापार करने का कोई अधिकार नहीं है.

अपने आदेश की तुलना ईश्वर से!

अफगान इंटरनेशनल के मुताबिक उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी आज्ञा मानना, ईश्वर और पैगंबर की आज्ञा मानने के बराबर है. उन्होंने कहा, “अगर आप मेरे आदेशों का पालन नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने ईश्वर और पैगंबर के आदेशों का पालन नहीं किया है. क्योंकि शरिया (इस्लामी कानून) भी शासक की आज्ञा मानने पर ज़ोर देता है.” अखुंदजादा ने आगे यह भी आदेश दिया कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति न तो किसी को पैसे या तोहफे दे सकता है और न ही किसी से ले सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गया था नीट का पेपर     |     Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कमर्शियल वाहन     |     Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत 3 को उम्रकैद     |     पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगणना करने     |     बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ SP दफ्तर पहुंचे परिजन     |     Twisha Sharma Case: ‘I Am Trapped’ मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे     |     West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला     |     Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियों की RT-PCR जांच के आदेश     |     Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल     |     Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे पति और ससुराल वाले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें