IMD Alert Today: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों पर भारी हिमपात; 15 राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

India weather update: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. राजधानी दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर फिर से शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 3 और 4 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, 3 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 8 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है. 4 और 5 मई को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा के मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 से 6 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है, जबकि 4 और 5 मई को कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटे तक तेज झोंके चल सकते हैं.

राजस्थान में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जयपुर समेत अलग-अलग जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि जैसलमेर और फलोदी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तेज आंधी-बारिश हो सकती है.

झारखंड, बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 5 दिनों तक व्यापक रूप से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 3 से 6 मई के बीच मौसम बदला रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में केरल के कई जिलों में भारी बारिश के बाद आईएमडी ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की और मलप्पुरम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. उधर, ओडिशा में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कुछ स्थानों पर आंधी से फसलों और कच्चे मकानों को नुकसान भी हुआ है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौत     |     Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर     |     Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पूरा गांव     |     Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिंदगियां     |     Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म     |     MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किया अरेस्ट     |     Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे…’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले हुई थी लव मैरिज     |     Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्ट्रेशन     |     Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स जब्त     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें