Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से यू-टर्न लेना वाला है. आईएमडी ने 3 से 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 7 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. आईएमडी ने 3 मई को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. वहीं 4 और 5 मई को भी मेरठ, गाजियाबाद सहित पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार आज मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं.

राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना जताई है. कुछ जिलों में आले गिरने के भी आसार हैं. एमपी में भी मौसम का यही हाल रहेगा.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |     Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी     |     Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद     |     Mhow Crime News: महू के ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत्या     |     Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप     |     Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस     |     Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी     |     Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहने की जगह     |     MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक महंगी बिक रही बीयर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें