Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप मध्यप्रदेश By Nayan Datt On May 2, 2026 ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता जिंदगी-मौत से लड़ रही है। वह कोमा में जा चुकी है। उसके मायके वालों का कहना है- दामाद और ससुराल वाले स्कार्पियो एस-11 मांग रहे थे। घर पहुंचते ही ताने मारे जब स्कार्पियो नहीं दी तो घर पहुंचते ही बारात के स्वागत को लेकर ताने मारना शुरू कर दिए। अंजाम भुगतने तक की धमकी दी। स्वजन ने आरोप लगाया है- उनकी बेटी का गला दबाया गया है। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच करने पहुंचे। Share