Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

कवर्धा: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया. रिया ने 600 में से 593 अंक प्राप्त कर 98.83 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण है. रिया की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

रिया केशरवानी के घर पहुंचे कलेक्टर

रिया के रिजल्ट की घोषणा के बाद से छात्रा के घर सांसद संतोष पांडेय समेत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा ने फोन कर बधाई दी, वहीं रिया के इस शानदार सफलता पर कलेक्टर गोपाल वर्मा खुद उनके घर पहुंचे और उन्हें, उनके माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

कलेक्टर ने कहा कि रिया ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे कवर्धा जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने रिया को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन भी दिया.

कलेक्टर ने किया छात्रों को प्रेरित

कलेक्टर वर्मा ने कम नंबर आने वाले छात्रों को भी प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है, वे निराश न हों. रिया की सफलता से प्रेरणा लेकर निरंतर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी.

वनांचल क्षेत्रों के बच्चों के लिए ऑनलाइन कोचिंग का प्रयास

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.रायपुर के कुछ कोचिंग संस्थानों से चर्चा चल रही है, ताकि ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जा सके. इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढ़ें और जिले का नाम रोशन करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों को बड़ा लाभ     |     Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं     |     Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग में रंगेगा शहर     |     Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट     |     Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी     |     Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हुआ था विवाद     |     Mhow Crime News: महू के ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत्या     |     Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप     |     Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पहुंची पुलिस     |     Jabalpur Cruise Accident: ‘बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया’; जबलपुर हादसे की रूह कंपा देने वाली आंखों देखी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें