Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री

लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक हादसा उस वक्त होते-होते टल गया, जब रनवे पर अचानक एक बंदर आ गया. इस दौरान इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रा बच गए. घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. करीब सवा घंटे बाद प्रोटोकॉल और जांच के बाद इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरी. पायलट के समय पर ब्रेक न लगाने से बड़ा हादसा हो सकता था.

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8:55 की बताई जा रही है, जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो का विमान (6E-6521) उड़ाने भरने के लिए रनवे पर दौड़ लगा रहा था, तभी सामने से उछल-कूद करता हुआ एक बंदर आ गया. यह देख पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा होते टल गया और 135 यात्रियों को क्रू मेंबर्स की जान बच गई. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट (6E-6521) 135 यात्रियों को रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली थी.

लखनऊ में रनवे पर आया बंदर

सभी जरूरी जांच और बंदर को भगाने के बाद फ्लाइट ने 10;05 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी. बता दें कि अचानक ब्रेक लगने से फ्लाइट में सवार यात्री और क्रू मेंबर काफी घबरा गए थे. एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया था. सुरक्षा में तैनात ‘फॉलो मी वाहन के कर्मचारियों ने तुरंत रनवे से भगाया. हालांकि, करीब एक घंटे तक बंदर रनवे और उसके आसपास उछल कूद करता रहा. घटना की जांच के लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने आदेश दिए हैं.

ऐसे टला विमान हादसा

पायलट अगर समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. यात्रियों सहित क्रू मेंबर की जान खतरे में पड़ सकती थी. फिलहाल, इस पूरे मामले किस की लापरवाही रही और बंदर कैसे रनवे तक पहुंचा इन बातों की जांच शुरू कर दी गई है. करीब सवा घंटे की देर से सभी यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता     |     Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत?     |     Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा     |     Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर     |     Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार     |     Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता     |     Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और NDA की मिलेगी फ्री कोचिंग     |     Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस     |     CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा     |     IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे की 3 मुख्य वजहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें