IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे की 3 मुख्य वजहें

आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु में ही होना था. इसके पीछे उसका IPL की डिफेंडिंग चैंपियन RCB का होम ग्राउंड होना एक बड़ी वजह थी. BCCI ने भी पहले ये तय कर दिया था कि फाइनल बेंगलुरु में ही होगा. लेकिन, अब IPL 2026 के फाइनल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट कर दिया गया है. IPL के 19वें सीजन का फाइनल अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. सवाल है कि जब फाइनल का हकदार बेंगलुरु था, तो फिर उससे ये हक BCCI ने क्यों छिना? आखिर वेन्यू शिफ्ट करने के फैसले के पीछे क्या वजह रही?

IPL 2026 के फाइनल का वेन्यू क्यों बदला?

IPL 2026 के फाइनल का वेन्यू शिफ्ट होने के पीछे की वजह वहां उपजे MLA विवाद को माना जा रहा है. वैसे इसके आसार पहले से ही थे कि अगर समय रहते ये विवाद नहीं टला तो BCCI अपने दूसरे प्लान पर अमल कर सकती है और वही हुआ भी. BCCI ने MLA का मामला सुलझता नहीं देख फाइनल के वेन्यू को वहां से शिफ्ट करने का मन बना लिया.

MLA विवाद कैसे और क्यों उलझा?

RCB और SRH के बीच खेले IPL 2026 के ओपनिंग मैच से पहले कांग्रेस के MLA विजयानंद कशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मैचों के मिलने चाहिए. उन्होंने कहा था कि MLA जनप्रतिनिधि होते हैं ऐसे में उन्हें लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना चाहिए. कांग्रेस MLA के इस बयान के बाद कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 5 की जगह 3 टिकट हर MLA और MP को RCB मैचों के लिए दिए जाने की बात की थी.

डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. टिकटों के दुरुपयोग के आरोप लगे, जिसे कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं. इसलिए इसमें वो ही शामिल होते हैं, जो इसे खरीदते हैं. गृह मंत्री ने ये भी कहा कि टिकट चूंकि नॉन- ट्रांसफरेबल होते हैं, इसलिए इसे लेकर सिर्फ MLA या उनके परिवार के सदस्य ही बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों में जा सकते हैं. दूसरे लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते.

BCCI ने मामला सुलझता नहीं देख बदला वेन्यू

BCCI ने इन्हीं मामलों को अनसुलझा देख बेंगलुरु में फाइनल कराने का अपना फैसला बदल लिया. BCCI के मुताबिक स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ ऐसी आवश्यकताएं हैं जो उनके दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के खिलाफ थीं. ऐसे में फाइनल को शिफ्ट करना ही सही चारा था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Amritsar Alert: अमृतसर में ब्लास्ट के बाद बाजार में मिली लावारिस गाड़ी; दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत     |     Nuh Crime: नूंह में शादी बनी जंग का मैदान; नोटों की माला को लेकर भिड़े दो जीजा, जमकर चले लाठी-डंडे     |     Brother Murder Case: मामूली विवाद में बड़े भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, कत्ल के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर     |     Assam Election Results: असम में BJP की ऐतिहासिक जीत; हरियाणा के नेता महीपाल ढांडा की संगठन क्षमता ने दिखाया दम     |     Gohana Crime: गोहाना में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला; रास्ते में घेरकर धमकाया, फिर घर में घुसकर की मारपीट     |     Ambala News: जयपुर से अम्बाला छावनी पहुंची बेहद खास मूर्ति; सदर बाजार चौक पर इस दिन होगी स्थापित     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ DGP की एस्कॉर्ट में तैनात जवान विपिन की सड़क हादसे में मौत; बाइक-स्कूटी की भिड़ंत बनी काल     |     Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश     |     Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश     |     Julana Traffic Police: जुलाना में पुलिस का कड़ा एक्शन; बिना कागजात दौड़ रहे 2 ‘जुगाड़’ ऑटो का 46,000 का चालान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें