Assam Election Results: असम में BJP की ऐतिहासिक जीत; हरियाणा के नेता महीपाल ढांडा की संगठन क्षमता ने दिखाया दम

चंडीगढ़: आसाम में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर एक नया राजनीतिक अध्याय रचा है। आसाम की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे जहां स्थानीय नेतृत्व की मजबूत रणनीति रही, वहीं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत भी अहम रही। इसी क्रम में हरियाणा के नेताओं की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय मानी जा रही है।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने चुनाव के दौरान आसाम के कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का जिम्मा संभाला। उनकी रणनीतिक सोच और जमीनी पकड़ का असर चुनावी माहौल में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।  मधुर व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और कुशल वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले महीपाल ढांडा ने आसाम में अपनी कार्यशैली के प्रभाव से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी चकित किया। उन्होंने न केवल संगठन के भीतर समन्वय स्थापित किया, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार भी किया।

महीपाल ढांडा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले संगठन की आंतरिक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने पार्टी से नाराज़ और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को मनाकर दोबारा सक्रिय किया, जिससे जमीनी स्तर पर भाजपा की पकड़ मजबूत हुई। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के दर्जनों प्रभावशाली नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया, जिससे पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ढांडा की यह रणनीति भाजपा के लिए गेमचेंजर साबित हुई। जिन क्षेत्रों में पहले पार्टी कमजोर मानी जा रही थी, वहां भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती ने चुनावी समीकरण बदल दिए।

यह जीत केवल आसाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन की ताकत और समन्वय क्षमता का भी प्रमाण है। विभिन्न राज्यों के नेताओं का एकजुट होकर काम करना और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बनाना, भाजपा की चुनावी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है।

हरियाणा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह योगदान न केवल राज्य के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मजबूत संगठन और समर्पित नेतृत्व किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकता है।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने यह संदेश भी दिया है कि यदि संगठन मजबूत हो और नेतृत्व सक्रिय, तो किसी भी राज्य में राजनीतिक समीकरण बदले जा सकते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया दूसरा स्थान     |     Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा     |     Naxal Funding Alert: केंदू पत्ते के कारोबार से नक्सलियों की करोड़ों की लेवी वसूली पर पुलिस की नज़र; बढ़ाई गई निगरानी     |     Palk Strait: पाल्क स्ट्रेट पार करने वाले 7 साल के इशांक सिंह का जलवा; JSCA और CCC ने किया सम्मानित     |     JAC Inter Result: धनबाद की बेटी रशीदा ने गाड़े सफलता के झंडे, इंटर साइंस में बनीं झारखंड टॉपर     |     Jharkhand Police: धनबाद में आईजी का सख्त निर्देश; अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस का प्लान तैयार     |     Political News: ‘जनादेश 2029 तक के लिए है, वरिष्ठ नेता करें पहल’; जानें राजनीतिक गलियारों में क्यों छिड़ी नई चर्चा     |     Bathinda-Chandigarh Highway: बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कार बनी आग का गोला; यात्रियों में मची अफरा-तफरी     |     Gurdaspur Crime: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप; गुरदासपुर में 2 युवकों पर चली गोलियां, इलाके में तनाव     |     Barnala News: पुलिस की सूझबूझ से विधायक की भूख हड़ताल खत्म; अब SIT करेगी मामले की निष्पक्ष जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें