Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में स्थित उषा प्राइड में गोली बारी की घटना हुई है. गोली चलाने वाले का नाम जितेंद्र वर्मा है, जो बाउंसर का काम करता है. उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है. इसी पिस्टल से आरोपी ने अपनी सालियों पर गोलियां चलाई.

जीजा ने साली पर क्यों की फायरिंग

पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया- बाउंसर जितेंद्र वर्मा का पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ. इसके बाद उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजलि वर्मा के घर पहुंची और बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई. रात में आरोपी जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उससे बात नहीं हुई, जिसके बाद वह गुस्से में पिस्टल लेकर साली के घर पहुंच गया. अपनी दोनों सालियों गीतांजलि वर्मा और दुर्गेश्वरी वर्मा से बच्चे से मिलने की जिद करने लगा. उन्होंने बताया कि बच्चा घर पर नहीं है और उसे वहां से जाने के लिए कहा. इस बात से आरोपी नाराज हो गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

एक साली की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट में लगी. गंभीर हालत में उसे डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. पंडरी थाना प्रभारी हसन सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

पारिवारिक विवाद में गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी को बच्चे से नहीं मिलने देने और पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल में जाकर गोलीबारी की. आरोपी बाउंसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nuh Crime: नूंह में शादी बनी जंग का मैदान; नोटों की माला को लेकर भिड़े दो जीजा, जमकर चले लाठी-डंडे     |     Brother Murder Case: मामूली विवाद में बड़े भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, कत्ल के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर     |     Assam Election Results: असम में BJP की ऐतिहासिक जीत; हरियाणा के नेता महीपाल ढांडा की संगठन क्षमता ने दिखाया दम     |     Gohana Crime: गोहाना में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला; रास्ते में घेरकर धमकाया, फिर घर में घुसकर की मारपीट     |     Ambala News: जयपुर से अम्बाला छावनी पहुंची बेहद खास मूर्ति; सदर बाजार चौक पर इस दिन होगी स्थापित     |     Chandigarh News: चंडीगढ़ DGP की एस्कॉर्ट में तैनात जवान विपिन की सड़क हादसे में मौत; बाइक-स्कूटी की भिड़ंत बनी काल     |     Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश     |     Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश     |     Julana Traffic Police: जुलाना में पुलिस का कड़ा एक्शन; बिना कागजात दौड़ रहे 2 ‘जुगाड़’ ऑटो का 46,000 का चालान     |     Rahul Gandhi in Haryana: गुरुग्राम के खांडसा से हुंकार भरेंगे राहुल गांधी; बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भाव यात्रा’ में होंगे शामिल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें