Deoghar News: देवघर सदर अस्पताल में मरीज बेहाल! जांच सुविधा के अभाव में भटकने को मजबूर, बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल

देवघर: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने का राज्य सरकार आए दिन दावा करती है. लेकिन धरातल पर सुविधा मुहैया होने की जब बात सामने आती है तो वहां पर परिणाम शून्य दिखता है. देवघर जिले की बात करें तो देवघर सिर्फ एक जिला के लिए नहीं बल्कि आसपास के पांच जिलों के लोगों के स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराने का केंद्र है.

दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा के लोग भी देवघर में मौजूद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर अपना भरोसा जताते हैं. लेकिन देवघर जिले के सदर अस्पताल की बात करें तो यहां पर व्यवस्था के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल पा रहा है. देवघर सदर अस्पताल में पिछले वर्ष शुरू की गई सघन चिकित्सा सलाह व्यवस्था इसका सीधा-साधा उदाहरण है. महज कुछ महीनों में यह व्यवस्था बंद हो गई.

बता दें कि वर्ष 2025 में शुरू की गई व्यवस्था के अंतर्गत गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए विशिष्ट चिकित्सकों की सलाह मुफ्त में दिलाई जाती थी. शुरुआत में मरीजों को सही सुविधा मिला लेकिन धीरे-धीरे यह चिकित्सक अस्पताल में सेवा देना बंद कर दिए, जिससे मरीजों को इस व्यवस्था का लाभ मिलना बंद हो गया.

सिर्फ इतना ही नहीं हाल फिलहाल में सीएसआर फोन से शुरू की गई एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन भी अब तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाया है. जांच कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि यदि जांच की मुकम्मल व्यवस्था होती तो गरीब लोगों को बाहर में महंगे दर पर जांच नहीं करवाना पड़ता. लोगों ने बताया कि सदर अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा ने कहा कि डेली वेजेस पर विशिष्ट चिकित्सकों को लाया जा रहा था. इसलिए चिकित्सकों के तरफ से इस व्यवस्था के तहत काम करने से इनकार कर दिया गया. उन्होंने बताया कि जो जांच मशीन अभी चालू नहीं हुए हैं, उसकी कुछ कागजी प्रक्रिया बाकी है.

सीएसआर फंड से मिले जांच मशीन को भी जल्द ही सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा. अब सवाल उठता है कि एक तरफ राज्य सरकार और जिला प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य देने की दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के सदर अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज     |     Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले चेहरे     |     UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी     |     Positive News: घर आई नन्हीं परी तो पिता ने डॉक्टरों के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर पूरा अस्पताल हो गया भावुक     |     Dehradun Weather Update: देहरादून में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट जारी; जानें कब मिलेगी राहत     |     Madhya Pradesh Crime: रीवा में चोरी का अनोखा तरीका, अंडरवियर में छिपाए ब्रांडेड कपड़े, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत     |     Ghazipur News: पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद     |     Jyotiraditya Scindia: ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला     |     Most Expensive Train: भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन का सफर अब मई में भी, ₹18 लाख के टिकट में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?     |     Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला 19 साल की दलित युवती का शव, इलाके में सनसनी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें