Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में

बिहार की राजधानी पटना से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां आरोपियों ने एक महिला को झांसे मे लेकर 10 लाख रुपए की ऐंठ लिए. दरअसल, आरोपियों ने बेटे को हीरो और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा दिया. महिला ने उन पर विश्वास कर लिया जिसके बाद उनसे दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई. अनीता मिश्रा ने पटना के राजीवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युवराज प्रताप सिंह नाम के युवक ने उसके बेटे को फिल्म में हीरो का रोल दने और उन्हें राज्यपाल बनवाने का झांसा देकर ठगी की है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने महिला से कहा कि उसकी बड़े लोगों से पहचान है. वहीं आरोप ये भी है कि युवक ने उन्हें शिमला में जमीन, एसकेपुरी और दिल्ली में मकान दिलाने का भी झांसा दिया गया. उसने कहा कि उसके बड़े राजनेताओं के साथ अच्छी जान पहचान है. इस दौरान पांच लाख रुपये ले लिये.

महिला से ठगे 10 लाख

आरोपी ने महिला की अशोक व शाहनवाज नाम के व्यक्ति से फोन पर बात कराई. आरोपी ने महिला को बताया कि ये बड़े नेता हैं. इस दौरान पांच लाख रुपये ले लिये. आरोपी ने कहा कि राज्यपाल बनाने के लिए राष्ट्रपति के पास आपकी फाइल भेज दी है. इसके बाद एक जमीन दिखाने शिमला ले गया और वहां झांसा देकर होटल के किराया के नाम पर एक लाख रुपए ले लिए.

आरोपी ने कैसे लगाया चूना?

वहीं पटना में बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर साबर ठगों ने तीन लोगों को 6.11 लाख रुपये का चूना लगा दिया. जालसाजों ने लिंक भेजकर एसकेपुरी के रहने वाले तीन लोगों से 3.91 लाख ऐंठ लिए. वहीं अलग-अलग बहाने से शातिरों ने आठ लोगों से कुल 13.34 लाख ले लिए. एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग कैनाल रोड रहने वाले का खाता आईसीआईसीआई बैंक में है. उन्होंने बताया कि बीते दिनों खुद को बिजली कंपनी कर्मी बताकर फोन करने वाले ने कहा कि मीटर अपडेट नहीं करने पर बिजली कट जाएगी. इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेजा. लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाता से 3.91 लाख रुपये कट गए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक जेल की सजा     |     सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत     |     असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर     |     Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शादी करने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे नौकरी से बर्खास्त और योजनाओं से बेदखल     |     अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शिवाजी नगर तक कनेक्टिविटी हुई आसान     |     बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर करें अपलोड     |     अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |     जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें     |     दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में होगा शिफ्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें