Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20,000 ट्रेंच; भूजल स्तर सुधारने की बड़ी पहल

बालोद: जिले में तेजी से गिरते भूजल स्तर को लेकर जल शक्ति मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. इसके बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. जिले का गुण्डरदेही ब्लॉक अब सेमी-क्रिटिकल जोन में आ गया है, यानी यहां भूजल स्तर काफी कम हो रहा है और इसे बचाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है. इसके लिए प्रशासन अब अभियान शुरू कर ट्रेंच बना रहा है.

‘जल संचय, जन भागीदारी’ अभियान की शुरुआत

भूजल स्तर को सुधारने और वर्षा जल को जमीन में पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जल संचय, जन भागीदारी (JSJB 2.0)’ अभियान शुरू किया है. इसी के तहत गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में ‘नीर चेतना अभियान’ की शुरुआत की गई है.

5,000 ट्रेंच से 27 लाख लीटर पानी सहेजने की तैयार

अभियान के पहले चरण में भाठागांव (आर) के पास नाले के समानांतर 5,000 वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच बनाए जा रहे हैं. ट्रेंच यानी ऐसे समान दूरी पर बनाए गए गड्ढे जो पानी सोखने में मदद करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इन ट्रेंच के माध्यम से लगभग 27 लाख लीटर वर्षा जल जमीन के अंदर जाएगा, जिससे भूजल स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी.

पूरे ब्लॉक में 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य

प्रशासन ने पूरे गुण्डरदेही विकासखंड में कुल 20,000 ट्रेंच बनाने का लक्ष्य रखा है. अगर यह लक्ष्य पूरा होता है तो लगभग 1.35 करोड़ लीटर पानी सहेजने की संभावना है.

गुंडरदेही सेमी-क्रिटिकल जोन में आ गया है तो भारत सरकार से जो राशि मिली थी उसका सदुपयोग करते हुए ट्रेंच बना रहे हैं– दिव्या मिश्रा, कलेक्टर

सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर निकलने की कोशिश

बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने कहा कि पानी के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने बताया कि ट्रेंच निर्माण से बारिश का पानी जमीन में जाएगा, मिट्टी का कटाव रुकेगा और इलाके में हरियाली भी बढ़ेगी.

जनभागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत CEO सुनील चंद्रवंशी, बिहान समूह की महिलाएं, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. प्रशासन की कोशिश है कि जल संरक्षण की यह पहल जिले की हर ग्राम पंचायत तक पहुंचे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें