आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के पिनाहट ताजनगरी के पिनाहट थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अचानक हुए गैस रिसाव ने भारी दहशत फैला दी. जहरीली गैस की तीखी गंध और घुटन के कारण ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर रातों-रात खेतों की ओर भागना पड़ा. इस हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

घटना पिनाहट के गांव कुकथरी स्थित केला देवी कोल्ड स्टोरेज की है. गुरुवार रात करीब नौ बजे जब स्टोरेज में आलू रखने का काम चल रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते तीखी गंध पूरे गांव में फैल गई. आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए बदहवास होकर खेतों की ओर दौड़ पड़े. कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया.

क्या है मामला?

रिसाव के समय कोल्ड स्टोरेज के भीतर लगभग 100 मजदूर और किसान मौजूद थे. बरेली के निवासी मोहम्मद ने बताया कि अचानक गैस की दुर्गंध से गला रुंधने लगा, जिसके बाद सभी काम छोड़कर बाहर की ओर भागे. हादसे में बरेली (नवाबगंज) के मजदूर सलीम की हालत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. रिसाव को बंद करने के प्रयास सफल रहे हैं. एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को स्टोरेज के नजदीक न जाने की सलाह दी गई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी के नजदीक कोल्ड स्टोरेज होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है. पहले भी कई बार बदबू की शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें