Kashi News: ‘AI वीडियो से जनभावना भड़काने की कोशिश’, वाराणसी में बोले सीएम योगी- काशी के विकास को रोकने की हो रही साजिश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को वाराणसी में कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. लेकिन काशी के भौतिक विकास का संरक्षण किया जा रहा है. कुछ लोगों ने इसे बदनाम करने की फिरौती ली है. फिर भी यहां का तेजी से विकास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने काशी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की आलोचनाओं पर जवाब भी दिया. उनका कहना है कि कांग्रेस के लोग विकास कार्य को बदनाम करना चाहते हैं.

सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस के द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है. AI वीडियो बनाकर गुमराह करने की कोशिश हो रही है. सनातन की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हर कोई जानता है कि मणिकर्णिका में जो मंदिर हैं, वे इस प्रोजेक्ट के संरक्षण का हिस्सा बनेंगे क्योंकि घाट इसके बाद बनने हैं इसलिए वे सभी मंदिर इससे संरक्षित होंगे.”

कांग्रेस की आलोचना पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, “काशी में 2 घाट हैं मणिकर्निका और हरिशचंद्र घाट, जहां कोई भी अपनों को अंतिम समय में विदाई सम्मानजनक तरीके से देना चाहता है. उसके लिए जब कोई विकास कार्य शुरू होता है और वो भी सरकारी पैसे से नहीं. ऐसे में विकास कार्य को भी कांग्रेस के लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि धार्मिक संस्कारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरंतरता और गरिमा को बनाए रखी जाए.”

सरकार गरिमामयी विदाई के लिए प्रतिबद्धः CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए आए हुए लोगों को उचित सुविधा मिले, सुरक्षा मिले और उनके परिजन को गरिमामयी विदाई मिले, सरकार इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसी के लिए ही ये काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि शवदाह के दौरान या उसके बाद राख गंगा जी में ना जाए. इससे गंगा का बीओडी और सीओडी दोनों ही बढ़ता है. इस बात का ध्यान रखा गया है, साथ ही डोम समाज अंतिम संस्कार को पूरा कराता है उनके सम्मान में कोई कमी ना आए इसलिए ये विकास कार्य कराया जा रहा है.

गंगा के जलस्तर को बनाए रखने की सरकार की अहमियत पर सीएम योगी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर को ध्यान में रख कर शवदाह प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं. साथ ही प्रतीक्षालय, लकड़ी भंडारण, शौचालय, रैम्प, ड्रेनेज और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी व्यवस्था की जा रही है.

आजादी के बाद काशी को सही सम्मान नहीं मिलाः CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “काशी अविनाशी है. काशी को लेकर हर भारतवासी अपार श्रद्धा का भाव रखता है, लेकिन स्वतंत्र भारत में काशी को जो सम्मान मिलना चाहिए था उस समग्र विकास के कार्यक्रम को वो महत्व नहीं मिला जो आजादी के तत्काल बाद मिलना चाहिए था.”

उन्होंने कहा, “पिछले 11-11.5 साल के अंदर काशी एक बार फिर से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए उनका संवर्धन भी कर रहा है और भौतिक विकास के कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाई को भी प्राप्त कर रहा है.”

काशी के लिए 55 हजार करोड़ स्वीकृतः CM योगी

काशी के विकास का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि काशी का प्रतिनिधित्व देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं. शुरुआत से ही उन्होंने इस बारे में कहा है कि काशी की पुरातन काया को संरक्षित करते हुए उसे नए कलेवर के रूप में देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए और उसी के अनुरूप पिछले 11-11.5 सालों में काशी की योजनाएं शुरू हुईं.”

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए हजारों करोड़ का राशि की बात करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 55 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं काशी के लिए स्वीकृत हुईं, जिनमें से 36 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोकार्पित हो चुकी हैं और शेष योजनाएं प्रगतिशील तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं. 2014 से पहले या काशी विश्वनाथ धाम बनने से पहले यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या 5 हजार से लेकर केवल 25 हजार तक पहुंचती थी. आज उसी काशी में 1.25 लाख से 1.50 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचते हैं. अकेले काशी ने देश की GDP में 1.3 लाख करोड़ रुपये का योगदान किया है.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी     |     Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट     |     बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी     |     Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल     |     सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं     |     नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल     |     एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत     |     होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो     |     Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात     |     कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें