मतदाताओं के लिए बड़ी राहत: ‘बीएलओ कॉल बुक’ से चुटकियों में होगा वोटर लिस्ट में सुधार, जानें कैसे उठाएं लाभ

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सेवाओं को और ज्यादा सुलभ बनाने के लिए ‘बीएलओ के साथ कॉल बुक करें’ सुविधा शुरू की है. इसमें दावे और आपत्तियों की समय सीमा 6 फरवरी, 2026 तक के लिए दी गई है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मतदाता अब मतदाता सूची से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ फोन कॉल बुक कर सकते हैं. इसमें विवरण शामिल करना, हटाना या सुधार करना शामिल है.

यह सेवा ECI पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उपलब्ध है. ये रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉग इन करने या OTP का इस्तेमाल करके साइन-अप प्रक्रिया पूरी करने के बाद, मतदाता अपना EPIC या संदर्भ नंबर दर्ज करके या वैकल्पिक रूप से राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर जैसे विवरण प्रदान करके कॉल बुक कर सकते हैं. संबंधित BLO 48 घंटे के भीतर मतदाता से संपर्क करेगा.

इस सुविधा का करें ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के लिए मसौदा मतदाता सूची मंगलवार को प्रकाशित की गई. इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं को हटा दिया गया और 12.55 करोड़ मतदाताओं को बनाए रखा गया. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रश्नों के लिए इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने की अपील की.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी SIR दैनिक बुलेटिन के अनुसार, SIR के तहत दावे और आपत्तियों की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खुली रहेगी. इस अवधि के दौरान, पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करके मसौदा मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए दावे और नाम हटाने के लिए आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं.

चुनाव आयोग ने कहा कि सत्यापन पूरा होने और जरूरी घोषणाएं मिलने के बाद ही अंतिम मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे. बुलेटिन में कहा गया है कि राजनीतिक दलों ने जनता से दावे (फॉर्म 6) और आपत्तियां (फॉर्म 7) एकत्र करने और उन्हें आवश्यक घोषणाओं के साथ जमा करने के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि निर्धारित फॉर्म या घोषणाओं के बिना सामान्य शिकायतों को नहीं गिना जाएगा.

किस पार्टी की कितनी आपत्तियां?

बुलेटिन के मुताबिक, 12,55,56,025 मतदाताओं वाली मसौदा मतदाता सूची के खिलाफ राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों से दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. नेशनल पार्टियों में, बहुजन समाज पार्टी ने शामिल करने के लिए 1,53,469 दावे और बाहर करने के लिए 19 आपत्तियां जमा कीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 1,60,605 शामिल करने के दावे और 1,214 आपत्तियां दायर कीं. इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 94,591 शामिल करने के दावे और 19 आपत्तियां जमा कीं और आम आदमी पार्टी ने 5,262 शामिल करने के दावे दायर किए.

राज्य पार्टियों में, समाजवादी पार्टी ने 1,56,972 शामिल करने के दावे और 82 आपत्तियां जमा कीं, जबकि अपना दल (एस) ने 5,397 शामिल करने के दावे दायर किए. बुलेटिन में यह भी बताया गया कि ड्राफ्ट रोल पब्लिश होने के बाद, वोटर्स से सीधे शामिल करने के लिए 32,290 दावे और आपत्तियां मिलीं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? ‘भारत की परंपरा’ का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवाब; जानें संघ का पूरा रुख     |     तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, मची अफरा-तफरी     |     Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज     |     Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में महिला के साथ बड़ा फ्रॉड; ऐसे फंसाया जाल में     |     राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा ‘भारत रत्न’; कहा- बहुजन समाज के लिए यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि     |     ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा बकाया DA, जानें किसे कितना होगा फायदा     |     Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, ‘साइलेंट किलर’ गैस ने ली 4 की जान; पुंगनूर की दिल दहला देने वाली घटना     |     Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतदान; देखें असम, केरल और तमिलनाडु का पूरा शेड्यूल     |     Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स वरना…     |     UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें